hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07741-232038

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 24 घंटे लगाई गई ड्यूटी

 

कवर्धा, 14 जुलाई 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार आगामी मानसून में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने तथा निगरानी एवं निरीक्षण के लिए कलेक्टोरेट के अधीक्षक कक्ष में जिला स्तरीय बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07741-232038 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटीरत अधिकारी-कर्मचारी को किसी भी आपात स्थिति में नोडल-प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिप्ती गौते, मोबाईल नंबर 93037-17818 पर तत्काल सूचित करने को कहा गया है।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में 16 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक जिला पंचायत के सहायक ग्रेड-03 श्री राजेश्वर निर्मलकर और आयुर्वेद विभाग के वार्ड ब्वाय श्री राजकुमार मरकाम की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 16 से 31 जुलाई 2022 तक प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक आयकर विभाग के सहायक ग्रेड-2 श्री अभिषेक ठाकुर और शिक्षा विभाग के श्री टीपू कादरी की ड्यूटी लगाई गई है। 16 जुलाई से 23 जुलाई 2022 तक प्रतिदिन रात्रि 10.30 से प्रातः 6 बजे तक सहायक ग्रेड-3 श्री दिनेश कुमार धारवैया और भृत्य श्री कुंजलाल यादव की ड्यूटी लगाई गई है। 24 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक प्रतिदिन रात्रि 10.30 से प्रातः 6 बजे तक पशु चिकित्सा विभाग के सहायक ग्रेड-3 श्री प्रवीण क्षत्री और नगर पालिका कवर्धा के भृत्य श्री देवकुमार साहू की ड्यूटी लगाई गई है।

संबंधित पोस्ट

*जूंगेरा स्थित भाजपा कार्यालय बालोद में मंगलवार को सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान एवं जिले में संगठन चुनाव कार्यशाला को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ लोककला ,साहित्य एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए आरती को मिला छत्तीसगढ़ “गौरव सम्मान”

hindmedianews

युवा स्टार सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस

Chunesh Sahu

टीन, कड़ाही और होमथियेटर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, थाना लालपुर का मामला

hindmedianews

मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल

Sakshi Bansod