hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर नहीं जा सकेगा। इसका सख्ती से पालन किया जाएगा। हालांकि, निर्वाचन कार्य से संबंधित ऐसे अधिकारी, जिन्हें मतदान केंद्र में प्रवेश की अनुमति प्राप्त है, वे आवश्यक संचार व्यवस्था के तहत मोबाइल फोन आदि अपने साथ रख सकेंगे, लेकिन मतदान केंद्र के भीतर उनका उपयोग नहीं कर सकेंगे।

पीठासीन अधिकारी को निर्वाचन संबंधी आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए मोबाइल फोन उपयोग करने की अनुमति होगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने मतदान दलों के परीक्षण के दौरान आयोग के इस महत्वपूर्ण निर्देश की जानकारी दी और इसके कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संबंधित पोस्ट

17 मार्च को मनाया जाएगा तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस

hindmedianews

*विभिन्न गांवों के फाग प्रतियोगिता में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

Chunesh Sahu

ग्राम सतमरा में वेलकम फुलवाड़ी कार्यक्रम

Chunesh Sahu

17 मई को गांव-गांव, शहर-शहर तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के लिए निकलेगी यात्रा

Chunesh Sahu

अमित बघेल के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, पुलिस जांच की निगरानी की मांग को लेकर डिवीजन बेंच का फैसला

Sakshi Bansod

52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने वाले 10 जुआड़ियानों के विरूद्ध जुआ एक्ट एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

rakeshbhaskar