hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

17 मई को गांव-गांव, शहर-शहर तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के लिए निकलेगी यात्रा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

17 मई को गांव-गांव, शहर-शहर तिरंगा यात्रा
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के लिए निकलेगी यात्रा

धमतरी 16 मई 2025/ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के तहत 17 मई को जिलेभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य आमजनों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। कल सुबह 7 बजे रूद्री चौक से यह यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा रूद्री पुलिस परेड ग्राउंड में समाप्त होगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने यात्रा के आयोजन की तैयारियों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि यात्रा गरिमामय रूप से और अनुशासन के साथ निकाली जाए। इस यात्रा में पूर्व सैनिकों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, एसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाईड के साथ-साथ खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुंद्ध नागरिकों को भी शामिल किया गया। स्कूली विद्यार्थियों के हाथों में देशभक्ति के नारे और राष्ट्र रक्षा के प्रति उत्साहवर्धन वाले बैनर-पोस्टर हों। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक शीर्षक वाला बैनर आगे रखा जाए और ऑपरेशन सिन्दूर का लोगो प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। यात्रा के दौरान भारत की सेना, सुरक्षा बलों और अर्द्धसैनिक बलों के योगदान को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर-प्ले कार्ड्स भी प्रदर्शित किए जाएं। देशभक्ति गीतों से सजे सभी धुनों, झण्डों-पोस्टरों से पूरे माहौल को ओतप्रोत करने का प्रयास किया जाए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिन्दूर को समर्थन, सेना के प्रति सम्मान एवं आभार तथा नागरिकों को राष्ट्रीय भावना जागृत करने वाले इस आयोजन को अनुशासित और संगठित ढंग से पूरा किया जाए।

 

02.समाचार

सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के लिए पंजीयन शुरू

18 से 50 वर्ष के व्यक्ति करा सकते हैं पंजीयन, सिविल डिफेंस की मिलेगी ट्रेनिंग

 

धमतरी 16 मई 2025/वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारत की सीमाओं पर हो रहे घटनाक्रम को देखते हुए जरूरत पड़ने पर देश की सेवा करने सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का पंजीयन माय भारत पोर्टल पर शुरू हो गया है। भारत के सभी 18 से 50 वर्ष आयु के नागरिक इसके लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन माय भारत पोर्टल की लिंक https://mybharat.gov.in पर किया जा सकता है। इसके साथ ही धमतरी के जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में भी इसके लिए पंजीयन कराया जा सकता है। इसके लिए कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07722-238132 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। इस रजिस्ट्रेशन के बाद पंजीकृत लोगों को सिविल डिफेंस प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए 2 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की फोटोकॉपली, आधार कार्ड की फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होगी।

 

03.समाचार

होमगार्ड में महिला-पुरूष नगर सैनिकों की भर्ती : लिखित परीक्षा 22 जून को

ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित

 

धमतरी 16 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के होमगार्ड विभाग में महिला एवं पुरूष नगर सैनिकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 जून 2025, रविवार को आयोजित होगी। यह परीक्षा व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा ली जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से एक हजार 715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) और 500 पुरूष नगर सैनिकों की भर्ती होगी। लिखित परीक्षा के लिए पंजीयन और ऑनलाईन आवेदन 30 मई 2025 शाम पांच बजे तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनालईन कर सकेंगे। यह लिखित परीक्षा रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अम्बिकापुर में आयोजित होगी।

 

04.*हर घंटे निगरानी, हर दिन गुणवत्ता:जल शुद्ध संयंत्र में रोजाना की जाती है गुणवत्ता जांच: नागरिकों को मिल रहा स्वच्छ और सुरक्षित पानी*

 

धमतरी/ नगर निगम क्षेत्रवासियों को शुद्ध, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम धमतरी पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। जल शुद्ध संयंत्र में अत्याधुनिक तकनीकों से हर स्तर पर जल की गुणवत्ता की जांच की जाती है, जिससे नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

  ज्ञात हो कि नगर निगम द्वारा संचालित जल संयंत्र में रोजाना जल के रंग, गंध, स्वाद, तापमान, पीएच, टीडीएस, रेसिडुअल क्लोरीन, बैक्टीरिया, हार्डनेस और अमोनिया जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों की नियमित जांच की जाती है। यह जांच फिल्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान प्रति घंटे, साथ ही प्री-क्लोरीनेशन और पोस्ट-क्लोरीनेशन समय पर प्रतिदिन आठ बार की जाती है। इसके अलावा, नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर नगर के विभिन्न वार्डों से रैंडम नमूने लेकर जांच की जाती है।

 

महापौर रामू रोहरा ने बताया कि फिल्टर प्लांट में प्रशिक्षित तकनीशियनों की सहायता से पानी की शुद्धता सुनिश्चित की जाती है। यह कार्य न केवल तकनीकी रूप से, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाता।आगे कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित जल पहुंचे। इसके लिए हमारी टीम हर स्तर पर गुणवत्ता की जांच कर रही है। हम नागरिकों की शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हैं और त्वरित जांच कराते हैं।

 

आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा जल जीवन का आधार है। नागरिकों को सुरक्षित जल देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी टीम हर दिन मानकों के अनुरूप परीक्षण करती है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं।

जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर ने कहा शुद्ध जल के लिए वैज्ञानिक तरीकों से हर दिन परीक्षण किया जाता है। हमारा पूरा प्रयास है कि धमतरी नगर की जनता को गुणवत्तायुक्त पेयजल मिले। फिल्टर प्लांट पर हर प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है।

 

05.समाचार

कलेक्टर श्री मिश्रा ने भखारा कृषि साख समिति का किया औचक निरीक्षण

 

खाद-बीज का उठाव तेज करने के दिए निर्देश 

 

धमतरी 16 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज भखारा स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने समिति में मौजूद किसानों से बीज-खाद के उठाव के बारे में पूछताछ की। श्री मिश्रा ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड के उपयोग के बारे में भी पूछा। उन्होंने किसानों को अभी से ही बीज-खाद का उठाव करने की समझाईश दी, ताकि गोदाम खाली होने पर और बीज-खाद मंगाए जा सकें। श्री मिश्रा ने साख सहकारी समिति के प्रबंधक से आगामी खरीफ मौसम के लिए बीज और खाद भण्डारण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र के बड़े किसानों सहित जिन किसानों के घर या खलिहान में खाद-बीज रखने के लिए पर्याप्त स्थान हो, उन्हें प्रोत्साहित कर अभी से ही खाद-बीज का उठाव कराया जाए। उन्होंने इसके लिए कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और किसानों को जरूरी सलाह देने के भी निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि समितियों में अभी भण्डारित किए गए बीज-खाद का जितने जल्दी उठाव होगा, उतनी ही जल्दी मांग अनुसार और बीज-खाद के लिए राज्य स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपस्थित उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू और अन्य अधिकारियों को निजी दुकानों में भी बीज-खाद के भण्डारण और बिक्री पर नजर रखने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने किसी भी स्थिति में निजी दुकानों से गुणवत्ताहीन बीज और अमानक खाद की बिक्री नहीं करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बीज और खाद का अधिक मात्रा में अवैध भण्डारण कर रखने और कालाबाजारी करने वाली सभी दुकानों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री नभसिंह कोसले भी मौजूद रहे।

 

06.समाचार

खेती में एआई : किसानों-अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

 

कलेक्टर ने भी की ट्रेनिंग में शिरकत, किसानों का हौसला बढ़ाया

 

धमतरी 16 मई 2025/ आर्टिफिशियल इंटिलीजेंस का खेती-किसानी में उपयोग करने के तरीके सिखाने के लिए जिले में चयनित किसानों और अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कुरूद की स्वयं सेवी संस्था के प्रशिक्षण केन्द्र में लगभग 20 किसानों और इतने ही अधिकारियों को खेती के लिए एआई तकनीकों के उपयोग के तरीके सिखाए जा रहे हैं। इन सभी प्रशिक्षित किसानों और अधिकारियों को जिले में मास्टर ट्रेनर का दर्जा दिया जाएगा और इनके माध्यम से ही अन्य किसानों को भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग कर खेती-किसानी में जोखिम कम करने और आय बढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज इस प्रशिक्षण में सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के साथ शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल किसानों से इसकी उपयोगिता के बारे में भी बात की और उनका हौसला बढ़ाया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को ड्रोन के माध्यम से फसलों में उर्वरक और कीटनाशक छिड़काव का डेमोस्ट्रेशन भी दिखाया गया। 

         किसानों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी और खेती की लागत कम करने में कारगर बताया। पहले से ही मौसम की जानकारी, जमीन में उर्वरा शक्ति और पोषक तत्वों की जानकारी मिलने से खेती में होने वाली आसानी और फायदे भी बताए। किसानों ने इस प्रशिक्षण को सिंचाई, निंदाई-गुड़ाई आदि कामों के लिए भी पहले सही सूचित करने में फायदेमंद बताया। प्रशिक्षण के दौरान किसानो-अधिकारियों को खेत में स्वाईल सेंसर और क्लाईमेट सेंसर लगाकर उनके उपयोग का व्यवहारिक ज्ञान भी दिया गया। इस परियोजना के लिए विकासखण्ड कुरूद के बानगर, चोरभट्ठी, भुसरेंगा, गाड़ाडीह, राखी, चरमुड़िया, भखारा, मंदरौद गांवों, विकासखण्ड धमतरी के स्ांबलपुर, पोटियाडीह, लोहरसी गांवों का चयन किया गया है। नगरी विकासखण्ड के सांकरा, कुकरेल और मगरलोड विकासखण्ड का कुण्डेल गांव भी इसमें शमिल है। 

          उल्लेखनीय है कि जिले में खेती-किसानी में आर्टिफिशियल इंटिलीजेंस के उपयोग के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एग्री पायलेट एआई शुरू किया गया है। इसके तहत जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र की विशेषज्ञ संस्था से एक वर्ष का अनुबंध किया है। परियोजना के संचालन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में संचालन समिति भी बनाई गई है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य खेती-किसानी में होने वाले जोखिम को कम कर उत्पादन में वृद्धि करना और किसानों की आय बढ़ाना है। इस परियोजना में एक फसल सीजन के लिए चयनित गांवों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस संचालित सटिक कृषि तकनीक लागू की जाएगी। एग्री पायलेट उपकरणों का उपयोग करके खेतों की मिट्टी की सेहत, सिंचाई एवं जल प्रबंधन आदि का मूल्यांकन किया जाएगा। मिट्टी की गुणवत्ता और मौसम की भविष्यवाणी से फसल प्रबंधन, कीट नाशकों के उपयोग आदि में किसानों की सहयता की जाएगी। फसलां की निगरानी के लिए एक मॉडल स्थापित होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत किसानों को महाराष्ट्र के बारावती कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण भी कराया जाएगा। इस केन्द्र में किसानों को कृषि विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने, उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के प्रयोगों का अनुभव करने का भी मौका मिलेगा। इस पायलट प्रोजेक्ट से एग्रीकल्चर टेक्नॉलॉजी में कैरियर बनाने और कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप की रूचि रखने वाले युवा को व्यावसायिक रूप से कौशल विकास के भी मौके मिलेंगे।

 

07.समाचार

तेजी से आकार ले रहा श्यामतराई का फुड पार्क, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 

बिजली सहित बचे काम जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

धमतरी 16 मई 2025/ धमतरी विकासखण्ड के श्यामतराई में लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं फुड पार्क का काम तेजी से चल रहा है। सीएसआईडीसी द्वारा विकसित किए जा रहे इस फुड पार्क में सड़क, नाली बनाने का काम पूरा किया जा चुका है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज इस फुड पार्क में पहुंचकर चल रहे कामों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक श्री गोस्वामी से इस फुड पार्क में विकसित हो रही सुविधाओं की जानकारी ली और बचे हुए निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। श्यामतराई में 8.83 हेक्टेयर रकबे में लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं फुड पार्क की स्थापना की जा रही है। यहां लगने वाली औद्योगिक इकाईयों को सम्पबेल के द्वारा पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए पाईपलाईन बिछाने का काम किया जा रहा है। लगभग 4 करोड़ 63 लाख रूपये की लागत से विकसित हो रहे इस औद्योगिक पार्क में सड़क किनारे बिजली पोल लगाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। 

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्माण एजेंसी को यह सभी काम अगले एक माह में पूरा करने के निर्देश मौके पर दिए। उन्होंने इस फुड पार्क में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए ऑनलाईन आवेदन की पूरी प्रारंभिक तैयारी भी एक माह में करने के निर्देश जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक को दिए। इस औद्योगिक पार्क के विकसित हो जाने पर उद्यमियों को अपनी उत्पादन यूनिट लगाने के लिए शासन के निर्धारित नियमों और दरों पर भूखण्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। श्यामतराई के फुड पार्क के विकसित होने पर जिले में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे और निवेश भी बढ़ेगा।

 

08.समाचार

कला केन्द्र में पेंटिंग क्लासेस शुरू, बच्चों में उत्साह

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया निरीक्षण, अन्य विधाएं भी जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

धमतरी 16 मई 2025/ शहर के राम मंदिर के सामने इतवारी बाजार परिसर में शुरू हुए कला केन्द्र ’’धरोहर’’ में पेंटिंग क्लासेस शुरू हो गईं हैं। कला केन्द्र को लेकर बच्चों में अच्छा उत्साह है। आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इसका आकस्मिक निरीक्षण किया और पेंटिंग सीखने आए बच्चों से बातचीत की। बच्चों से खुश होकर इस सुविधा के लिए कलेक्टर को थैंक्यू कहा। बच्चों ने बताया कि वे यहां शुरूआत में कार्टून बनाना और चित्रों में रंग भरना सीख रहे हैं। बच्चों ने बताया कि चित्र बनाना बहुत अच्छी आर्ट है और अब हमें इसे सीखने के लिए कहीं और नही भटकना पड़ेगा। कलेक्टर ने भी खुश होकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और उन्हें मन लगाकर पेंटिंग सीखने को कहा। 

 श्री मिश्रा ने आज सुबह कला केन्द्र धरोहर का नगरनिगम कमिश्नर के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कला केन्द्र में अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए संचालित क्लासेस की भी सराहना की। कलेक्टर ने अग्निवीर परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओ को लाईवलीहुड कॉलेज के हॉस्टल में आवासीय सुविधा देने पर विचार करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कला केन्द्र में सगीत, नृत्य, फोटोग्राफी, जुम्बा, रंगोली, मेहंदी, क्ले आर्ट, हारमोनियम, तबला आदि वादन कलाओं के साथ कर्सिव राईटिंग की कक्षाएं भी जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कला केन्द्र में अन्य आधारभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। इस दौरान कला केन्द्र में प्रवेश के लिए अपने बच्चों को लेकर आए पालक भी मौजूद रहे और इस केन्द्र को शुरू करने के लिए कलेक्टर का धन्यवाद किया।

 

09.समाचार

धमतरीवासियों को जल्द मिलेगी बॉक्स क्रिकेट खेलने की सुविधा

एकलव्य खेल मैदान में लगेगा बॉक्स क्रिकेट केज

 

कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण, एक माह में काम पूरा करने के दिए निर्देश

 

धमतरी 16 मई 2025/ धमतरी शहरवासियों को जल्द ही एक नए तरह के मनोरंजन की सुविधा मिलने वाली है। धमतरी नगर के एकलव्य खेल मैदान में जल्द ही बॉक्स क्रिकेट खेल के लिए आधारभूत संरचना और व्यवस्थाएं स्थापित होने वाली हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर शहर के एकलव्य खेल मैदान में 100 80 वर्गफीट जगह पर सुसज्जित बॉक्स क्रिकेट केज बनेगा। इसके लिए आज कलेक्टर ने नगरनिगम की आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बॉक्स क्रिकेट केज का काम जल्द शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए। कलेक्टर ने इस काम को एक से डेढ़ महीने के भीतर पूरा करने को भी कहा। 

 कलेक्टर ने इस अवसर पर बताया कि धमतरी शहर में बॉक्स क्रिकेट की सुविधा मिल जाने से मनोरंजन का एक नया साधन जुड़ जाएगा। शहरीकरण के बढ़ने और जगह की कमी के कारण क्रिकेट के इस तेज-तर्रार इंडोर संस्करण में लोगों की काफी रूचि है। धमतरी के क्रिकेट खेल प्रेमी लंबे समय से ऐसी सुविधा की बाट जोह रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म हो जाएगा। अपने कामकाज के बाद सुबह-शाम या छुट्टियों के दिन परिवार के साथ भी लोग धमतरी में ही क्रिकेट के खेल का रोमांच महसूस कर सकेंगे। कलेक्टर ने यह भी बताया कि बॉक्स क्रिकेट समय की प्रतिबद्धता से निकलकर लोगों को कम समय में भी क्रिकेट के माध्यम से शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने में सहायता करता है। यह बढ़ते शहरीकरण के कारण आउटडोर क्रिकेट का एक अच्छा विकल्प है। राजधानी रायपुर सहित देश-प्रदेश के अन्य महानगरों में भी बॉक्स क्रिकेट-टर्फ क्रिकेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि कई जगह तो बॉक्स क्रिकेट लीग भी चल रहे हैं। कई प्रायोजकों और बड़ी संख्या में दर्शकों के साथ क्रिकेट की यह विधा शहरों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

 

10.समाचार

रूद्री में बनेगी हाउसिंग बोर्ड की नई कॉलोनी, आगे व्यवसायिक परिसर भी होगा

 

कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण, प्रारंभिक रिपोर्ट पर की चर्चा 

 

धमतरी 16 मई 2025/ रूद्री मे सिंचाई विभाग के पुराने और जर्जर अनुपयोगी गोदाम तथा कार्यालय भवन की जगह जल्द ही नये मकान और व्यवसायिक परिसर खड़ा नजर आएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर सिंचाई विभाग की इस भूमि पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल री-डेवलपमेंट योजना के तहत नया प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना रहा है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आज सिंचाई विभाग की इस भूमि का हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों और नगरनिगम आयुक्त के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के स्वामित्व वाली लगभग साढ़े तीन हेक्टेयर भूमि में से दो हेक्टेयर भूमि पर आवासीय-व्यवसायिक परिसर विकसित करने पर अधिकारियों से चर्चा की। 

 हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर सिंचाई विभाग के पुराने जर्जर और अनुपयोगी गोदामों तथा कार्यालय भवन को मिलाकर नये आवासीय-व्यवसायिक परिसर की प्रारंभिक योजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए भूमि का हस्तांतरण करने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मौखिक स्वीकृति भी मिल गई है। पूरी योजना को जल्द ही अंतिम रूप देकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस जगह पर 82 स्वतंत्र मकान और 40 दुकानों का निर्माण कर परिसर के विकास की योजना है। यहां 45 स्वतंत्र एमआईजी मकान और 37 स्वतत्र एलआईजी मकान बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सिंचाई विभाग के टूटने वाले उप संभागीय कार्यालय का भवन, प्रयोगशाला भवन और सिंचाई कालोनी के 8 एच टाईप भवन भी बनाकर दिए जाएंगे। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस परिसर में लगभग डेढ़ हजार वर्गफीट के भूखण्ड पर लगभग एक हजार वर्गफीट में निर्मित 2 बीएचके एमआईजी मकान बनेंगे। इसी तरह लगभग एक हजार वर्गफीट के भूखण्ड पर लगभग 600 वर्गफीट के 2 बीएचके एलआईजी मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिसर में भीतरी सड़कें लगभग 9 मीटर चौड़ी होंगी। इसके साथ ही पूरे परिसर के प्रवेश स्थान पर दो मंजिला व्यवसायिक परिसर होगा, जिसमें 40 दुकानें बनाईं जाएंगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस पूरी परियोजना की कागजी कार्रवाई कर इसे जल्द से जल्द स्वीकृति के लिए राज्य शासन को भेजने के निर्देश हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को दिए हैं। 

 कलेक्टर ने कहा कि इस परियोजना से शहर में लोगों को रहने के लिए अच्छे मकान तो मिलेंगी ही, साथ ही व्यवसायिक परिसर विकसित होने से रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि खाली पड़ी इस जमीन का उपयोग हो जाने से शासन को भी राजस्व प्राप्त होगा और नागरिकों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। गंगरेल बांध के नजदीक होने के कारण यहां पर्यटन बढ़ने की भी संभावना रहेगी।

 

,11.*सफलता की कहानी* 

 *जामुन साहू ने अपनाया सेंट्रिंग प्लेट का व्यवसाय* 

 *कमा रहीं अतिरिक्त आमदनी, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्त्रोत* 

 

धमतरी 16 मई 2025/ बिहान से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर तो हो ही रहीं हैं, बल्बि स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ रहीं हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहीं हैं। धमतरी के ग्राम पंचायत लिमतरा की जय शिव शक्ति स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती जामुन साहू भी बिहान से जुड़ने के बाद सेंट्रिंग प्लेट के व्यवसाय को अपनाया। श्रीमती साहू बतातीं हैं कि वह बिहान समूह के साथ-साथ आंचल महिला संकुल स्तरीय संगठन सम्बलपुर से भी जुड़ी हैं। समूह से जुड़ने के बाद वे रिसोर्स बुक कीपर का काम किया। उन्हें इससे भी ज्यादा आगे बढ़ने की जिज्ञासा होने लगी। उनकी जिज्ञासा ने उन्हें सेंट्रिंग प्लेट का व्यवसाय करने की ओर बढ़ाया। जामुन साहू ने समूह के माध्यम से 10 हजार रुपए का बैंक ऋण और 60 हजार रुपए का सीआईएफ ऋण लेकर 3 हजार वर्गफीट सेंट्रिंग प्लेट खरीदी। वे बतातीं हैं कि वह इन सेंट्रिंग प्लेटां को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले पक्के मकान के लिए किराए से देतीं हैं। इन आवासों को तैयार करने में सेंट्रिंग प्लेट की आवश्यकता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में बनाए जा रहे पक्के मकानों के लिए सेंट्रिंग प्लेट का एडवांस बुकिंग मिलने से उन्हें सालभर में औसत डेढ़ लाख रुपए तक की आमदनी हो रही है। इससे बैंक ऋण तो अदा हो ही गया है और रोजगार भी मिल रहा है। 

 प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की ओर लगातार आगे बढ़ रही हैं। जामुन साहू बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रूपये मिलते हैं, जिससे वे अन्य खर्चें करतीं हैं। जामुन साहू अब अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गईं हैं।

 

12.*सफलता की कहानी* 

 *ग्राम पंचायत बंजारी में बना नवीन पंचायत भवन* 

 

 *ग्रामीणों को अपने ही गांव मिल मिल रहीं हैं सुविधाएं और योजनाओं की जानकारियां* 

 

धमतरी 16 मई 2025/ ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों और जानकारियां लेने के लिए अब गांव से दूर जाने की जरूरत नहीं है। ग्राम पंचायत भवन के जरिए ग्रामीण अपने ही गांव मे इन सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में भी ग्राम पंचायत भवन में जानकारी मिल जाती है। गांव में पंचायत भवन के होने से समय-समय पर जानकारियां तो मिल रही जाती हैं, बल्कि अपने गांव में ही समस्याएं, मांगें और शिकायत संबंधी बातें रखने एवं उनका समाधान भी प्राप्त किया जा सकता है। यही नहीं शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ भी ग्रामीणों को इसी ग्राम पंचायत भवन से मिल जाती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रख जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम पंचायत बंजारी में नवीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया है। इसका निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के साथ मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के माध्यम से किया गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में नवीन ग्राम पंचायत भवन के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति जिला पंचायत धमतरी से दी गई। कुल 14 लाख 44 हजार रूपये की लागत से नवीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया। जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से 13 लाख 44 हजार रूपये व 15 वें वित्त से एक लाख रूपये अभिसरण की राशि से किया गया है। नवीन ग्राम पंचायत भवन में पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि और पंचायत स्तर के कर्मियों, अभिलेखों के रख-रखाव के लिए स्थान के साथ ही स्टोर, बैठकों के लिए हाल, कम्प्यूटराईज्ड सेवा प्रदान करने के लिए सेवा केन्द्र एवं शौचालय का निर्माण किया गया है।

            ग्राम पंचायत भवन के बनने से पंचायतों को अपने कार्य संचालन में जन-सामान्य के प्रति उत्तरदायी बनने और कार्यकलापों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सुविधा होती है। वहीं ग्राम पंचायत भवन सुशासन की कल्पना को भी जमीनी स्तर पर साकार करती है। अभिसरण के अंतर्गत ग्रामीणों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से रोजगार मिला। वहीं योजनाओं के तालमेल से गांव में प्रशासनिक केन्द्र के रुप में ग्राम पंचायत भवन उपलब्ध हुआ।

 

13.

*धमतरी पुलिस*-:16.05.25

 

*धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा ग्राम चर्रा में अवैध रुप से शराब बेचने वाली आरोपिया के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही*

 

*आरोपिया से कुल 42 पौवा देशी शराब किमती 3460/- रूपये जप्त कर,धारा 34 आब०एक्ट के तहत की गई कार्यवाही* 

 

*पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध लगातार की जा रही है वैधानिक कार्यवाही*

 

*संक्षिप्त विवरण*-: धमतरी पुलिस थाना कुरूद को मुखबिर के सूचना मिली की ग्राम चर्रा पारधी पारा में नंदनी सिसोदिया अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रही हैं की सूचना के आधार पर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपिया 

नंदनी सिसोदिया पति शिव सिसोदिया उम्र 32 वर्ष निवासी चर्रा,थाना कुरूद की महिला आरक्षक रिंकी मंडावी द्वारा घर की तलाशी लिये जाने पर आरोपिया के कब्जे से एक थैले में 30 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 10 पौवा देशी मशाला कुल 42 पौवा शराब प्रत्येक में 180-180 एम०एल० कुल 7.560 बाल्क लीटर किमती 3460/- रूपये को जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध थाना कुरूद में अप० क्र० 125/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*आरोपिया का नाम*-: नंदनी सिसोदिया पति शिव सिसोदिया उम्र 32 वर्ष निवासी चर्रा,थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ०ग०)

 

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कुरूद के प्रआर.राम सेवक बंबोड़े,आर.अश्वनी गायकवाड़,डेनेश्वर टंडन, महेश साहू, संतोष यादव, महिला आरक्षक रिंकी मंडावी का विशेष योगदान रहा।

 

14.*प्रेस विज्ञप्ति*

*धमतरी पुलिस*-:16-05-25

*धमतरी में उपद्रवी हुए बेकाबू, पुलिस ने छोड़े अश्रु गैस के गोले और भांजी लाठिया,*

 

*पुलिस लाईन में धमतरी पुलिस द्वारा आपात स्थिति से निपटने किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास*

 

*पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर जनरल परेड के दौरान किया जा रहा है,नये नये प्रयोग के साथ अभ्यास एवं प्रशिक्षण*

 

पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर विपरीत परिस्थितियों पर उग्र हो रहे प्रदर्शनकारी, दंगाइयों से कैसे निपटें और शांति व्यवस्था कैसे नियंत्रित करें को दृष्टिगत रखते हुए आज रक्षित केंद्र धमतरी के परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल परेड का अभ्यास किया गया है।

 

शुक्रवार की सुबह रक्षित केंद्र धमतरी में अभ्यास के दौरान पुलिस व पब्लिक पर पथराव कर रहे दंगाइयों को तितर-बितर कर नियंत्रित करने का अभ्यास किया गया। रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा द्वारा बलवा मॉकड्रिल रिहर्सल परेड में पुलिस जवानों की अलग-अलग टीम बनाई गई।

जिसमें टियर गैस पार्टी, केन पार्टी,लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, मेडिकल पार्टी को अपना-अपना कार्य तय कर दिशा निर्देश दिए गए। 

इसके उपरांत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस ने बात की एवं समझाने की कोशिश की किन्तु लोगों की भीड़ अचानक उग्र हो गई एवं पुलिस पर पथराव करने लगे।

 यह देख पुलिस ने पहले उन्हें चेतावनी दी। 

 

मॉक ड्रील के दौरान बलवाई नहीं माने तो टियर गैस के गोले दागे गए तब भी प्रदर्शनकारी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे, तब पुलिस द्वारा अनाउंसमेंट कर चेतावनी दी गई, किन्तु प्रदर्शनकारियों को उग्र होता देख कर पुलिस टीम द्वारा लाठी चार्ज भी किया गया। 

इसके उपरांत बेकाबू भीड़ को रोकने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए मजिस्ट्रेट के आदेश उपरांत 05 राउंड फायर किया गया। 

जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए एवं कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए जिन्हें उपचार हेतु डॉक्टर की टीम द्वारा एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

 

बलवा मॉकड्रिल में दोनों ही भूमिकाओं में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी थे।कानून-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए तथा विपरीत परिस्थितियों में भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए अमले को प्रशिक्षण देने और अपनी क्षमताओं की परख करने के लिए समय-समय पर इस तरह की मॉकड्रिल आयोजित की जाती है, ताकि कानून व्यवस्था ड्यूटी, धरना-प्रदर्शन इत्यादि के दौरान विपरित परिस्थितियों में पुलिसकर्मी अपने आप को सुरक्षित रखते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर भीड़ नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। 

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हुए बलवा ड्रील का समीक्षा कर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को बलवा ड्रील से संबंधित प्रश्न का सही जवाब देने वाले 06 अधिकारी/कर्मचारियों को उत्साहवर्धन के लिए सउनि० प्रेमलाल सिन्हा, उत्तम निषाद, आर० रूपेन्द्र साहू,मआर० सुनीता साहू को 100-100 रूपये का नगद ईनाम एवं सउनि० बिरेन्द्र बैस एवं आर० गणपत साहू को “प्रशंसा”दी गई।

 पुलिस कर्मियों को विभिन्न पहलुओं पर जानकारी भी दी गई है।

 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(एसडीओपी.नगरी)श्री शैलेन्द्र पांडेय,उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश साव, एसडीओपी. कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा,रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा सहित थाना प्रभारी कोतवाली,रूद्री,भखारा,

सिहावा सहित एवं जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

लोक जनशक्ति पार्टी रा छत्तीसगढ राज्य प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती

Chunesh Sahu

शिक्षा में आगे बढ़ने का दे रही अवसर, बढ़ रहा दिव्यांग विद्यार्थियों का आत्मविश्वास ,क्षितिज-अपार संभावनाएं योजना से दिव्यांग विद्यार्थियों को मिल रहा नया हौसला

Sakshi Bansod

हाई स्कूल मोखा में हुए कम्प्युटर की चोरी के आरोपी हुए गिरफ्तार, मामले में कुल 04 आरोपी रहे शामिल,

Chunesh Sahu

पांडातराई मदिरा दुकान के आसपास अवैध चखना दुकानों की भरमार,आबकारी विभाग की अनदेखी से बढ़ रहा गंदा कारोबार

hindmedianews

कांदूल ग्राम पंचायत की नालियों में सफाई नहीं होने के कारण बदबू आना एवं मच्छरों की प्रकोप बढ़ता जा रहा है

Chunesh Sahu

खुटेरी (खे),सम्बलपुर,फरदडीह एवं बुंदेली में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu