hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु,जिले के नौ स्थानों में 31 मई को आयोजित किए जाएंगे राजस्व शिविर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिले के नौ स्थानों में 31 मई को आयोजित किए जाएंगे राजस्व शिविर

धमतरी 30 मई 2022/ राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार जिले में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 31 मई को जिले के नौ स्थानों में राजस्व शिविर लगाए जाएंगे। इनमें धमतरी तहसील के रांवा और डोंड़की में राजस्व शिविर लगाया जाएगा। शिविर स्थल रांवा में ग्राम रांवा और तरसींवा तथा डांड़की में ग्राम डांड़की, बलियारा, सांकरा और बोड़रा के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम कोटगांव, चिंवर्री, भाठागांव में राजस्व शिविर लगाया जाएगा। शिविर स्थल कोटगांव में ग्राम कोटगांव, ढेठा, कुल्हाड़ी, फुसेरा तथा शिविर स्थल चिंवरी में ग्राम संकरी और चिंवरी के ग्रामीण शामिल होंगे। भाठागांव के शिविर में ग्राम मरौद और भाठागांव के ग्रामीण सम्मिलित होंगे।
            इसी तरह मगरलोड तहसील के खिसोरा में राजस्व शिविर लगाया जाएगा, जहां ग्राम हसदा, मोहरेंगा, खिसोरा और नवागांव (खि.) के ग्रामीण शामिल होंगे। भखारा तहसील के पचपेड़ी और भखारा में राजस्व शिविर लगाया जाएगा। भखारा में जहां ग्राम भठेली, भखारा, भेण्डसर, कोसमर्रा के ग्रामीण शामिल होंगे, वहीं और शिविर स्थल पचपेड़ी में ग्राम गाड़ाडीह, पचपेड़ी और भेलवाकूदा के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। कुकरेल तहसील के छुही में आयोजित राजस्व शिविर में ग्राम साल्हेभाट, छुही, बनबगौद, सिंधौरीकला और ग्राम लट्टीडेरा के ग्रामीण शामिल होंगे।
               गौरतलब है कि इन शिविरों में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति, आय, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित राशनकार्ड जारी किया जाएगा। साथ ही विलबित जन्म प्रमाण पत्र की अनुमति संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। शिविरों में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, पंचायत सचिव, खाद्य निरीक्षक तथा जनपद पंचायतों में पदस्थ राशनकार्ड के प्रभारी उपस्थित रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे में चल रही एयर एनसीसी का फ्लाइंग ट्रेनिंग

aakashbanjare

विशेष ग्राम सभा में स्व जनगणना प्रक्रिया की दी गई विस्तारपूर्वक जानकारी

Sakshi Bansod

*कृषकों के वर्तमान खरीफ फसल हेतु बांधों से पानी देने विधायक ने लिखा कलेक्टर को पत्र*

Chunesh Sahu

आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घीना,सी बी नवागांव एवं पिनकापार (थाना) में हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित “शक्ति दिवस” समारोह में शामिल होकर मां दंतेश्वरी माता की शक्ति रूप की पूजा कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की।* 

Chunesh Sahu

90 % प्रतिशत भरा गंगरेल बांध… बांध से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी… महानदी किनारे बसे लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश… प्रशासन ने जारी की अलर्ट..!

Chunesh Sahu

बैगलेस डे पर प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे ने दिए छात्रा – छात्राओं को क्राफ्टकला की शिक्षा 

hindmedianews