hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना से धमतरी ज़िले के 10 बच्चे लाभान्वित देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के खाते में अंतरित किए 10 लाख रूपए कोविड 19 से माता/पिता अथवा अभिभावक की मृत्यु होने पर बच्चों के शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए संचालित पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना से धमतरी ज़िले के 10 बच्चे लाभान्वित

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के खाते में अंतरित किए 10 लाख रूपए

कोविड 19 से माता/पिता अथवा अभिभावक की मृत्यु होने पर बच्चों के शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए संचालित पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना

धमतरी 30 मई 2022/ आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए की राशि बच्चों के खाते में अंतरित किया। सुबह 9.45 से शुरू हुए आज के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के अन्य दस्तावेजों का भी वितरण किया गया। इसमें हितग्राही बच्चों का पास बुक, स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री का बच्चों के नाम पत्र और प्रमाण पत्र इत्यादि शामिल हैं।

ज़िले में उपस्थित विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू और कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा द्वारा उक्त दस्तावेज जिले के ऐसे दस हितग्राही बच्चों को वितरित किया गया, जिन्हें इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा। साथ ही शिक्षा सुविधा के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बैग, कंपास बॉक्स, पेन, फाइल और स्नेह पत्र फोटो फ्रेम करवाकर भी प्रदाय किया गया।


इस दौरान देश के प्रधानमंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना जैसे विपदा में जिन बच्चों ने अपने माता अथवा पिता या फिर अपने अभिभावक को खोया है उनके लिए चुनौतियों/मुश्किलों को कम करने का प्रयास है पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन। इसके लिए 18 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के खाते में 10 लाख रुपए की राशि योजना के तहत डाली गई है। बच्चे इस सहायता राशि को 23 साल की उम्र पहुंचने पर निकाल पाएंगे। इसके अलावा व्यक्तिगत जरूरतों के लिए 18 साल की उम्र पूरी करने पर बच्चों को मासिक वित्तीय सहायता भी मिलेगी। 23 साल तक की उम्र तक इन बच्चों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा। आज स्वास्थ्य बीमा का कार्ड भी वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान हितग्राही बच्चों को प्रदाय किया गया।
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत कक्षा पहली से बारहवीं तक छात्रवृत्ति के तौर पर 20 हज़ार रुपए इन बच्चों को दिया जाएगा। साथ ही कक्षा दसवीं के बाद यदि हितग्राही कौशल प्रशिक्षण लेना चाहता है, तो उसे कर्मा छात्रवृत्ति, तकनीकी शिक्षा के लिए स्वानाथ छात्रवृत्ति की सुविधा और निःशुल्क स्कूली शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण की सहायता और शिक्षा ऋण के ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा। एनआईसी कक्ष में आहूत इस वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती जगरानी एक्का, विभागीय अमला और जनप्रतिनिधि श्रीमती श्यामा साहू, श्रीमती अनिता यादव मौजूद रहे।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

जब पहली बार किसी गेंदबाज ने पूरी टीम को किया ढेर, 64 साल के बाद भी है विश्व रिकॉर्ड

Admin

।बालोद। बिजली बिलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा गुण्डरदेही में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

Chunesh Sahu

धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू का विधानसभा के अंतिम छोर विभिन्न गांवों तक दौरा, विकास कार्यों का शुभारंभ एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता

Chunesh Sahu

9 वे प्रधानमंत्री परिचय : भारत के 9 वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन 20 अगस्त को समूचे देश में मनाया जाता हैं

hindmedianews

भीषण सड़क हादसा : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर 

Sakshi Bansod

हरेली पर्व पर सनराइज पब्लिक स्कूल में विशाल वृक्षारोपण व वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया

hindmedianews