hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीसुरक्षा

मुठभेड़ में मारी गई नक्सली लीडर रूपी को शहीदी विदाई! अंतिम संस्कार में गूंजा ‘हिडमा सांग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बस्तर।

बस्तर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जंगलों में हुई सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारी गई नक्सली कमांडर रूपी का अंतिम संस्कार विवादों में घिर गया है. रूपी का तेलंगाना के मेडक जिले में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान कुछ लोग लाल झंडे लेकर नाचते एक शहीद के तौर पर ‘रूपी’ को अंतिम विदाई देते हुए विवादित ‘हिडमा गाना’ गाते नजर आ रहे हैं, इस पूरे घटनाक्रम ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं.

बता दें कि सुरक्षा बलों ने 13 अप्रैल को कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माचपल्ली, आरामझोरा और हिडूर के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

जैसे ही जवान जंगल के अंदर पहुंचे, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से तेज गोलीबारी हुई. मुठभेड़ के बाद हालात शांत होने पर इलाके की तलाशी ली गई, जिसमें एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ.

मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान रूपी के रूप में हुई है, जो एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) रैंक की कमांडर थी. लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की वांटेड सूची में शामिल रूपी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय आखिरी तेलुगू महिला नक्सली कैडर मानी जा रही थी.

वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला नक्सली के अंतिम संस्कार के लिए तेलंगाना के मेडक जिले ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार के दौरान का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें कुछ लोग लाल झंडे लेकर नाचते और विवादित गीत बजाते दिखाई दे रहे हैं. यह उसी तरह का मंजर था, जब हिडमा को अंतिम विदाई दी गई थी.

संबंधित पोस्ट

संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

hindmedianews

दर्री में वर्षों बाद गूंजा रंगमंच*: *मौरध्वज (शेर का भोजन) नाटक*का हुआ भव्य मंचन*

Chunesh Sahu

आदिवासी बाहुल्य गांवों को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान

Chunesh Sahu

IND vs PAK के बीच ‘महाजंग’ आज : रोहित ब्रिगेड जडे़गी जीत की हैट्रिक? जानें- दुबई में किसका पलड़ा भारी

Sakshi Bansod

सिर्फ एक ही बस के ऊपर हुई कार्यवाही, चर्चा का विषय

hindmedianews

छत्तीसगढ़ के 15 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर…!!

Sakshi Bansod