hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामखेलछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में 15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन देशभर के शीर्ष तीरंदाज करेंगे निशानेबाज़ी का प्रदर्शन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़,रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का केंद्र बनने जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ, रायपुर के तत्वावधान में 15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किया जाएगा। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता सेकरसा स्टेडियम, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी रायपुर में संपन्न होगी, जिसमें देशभर के 12 रेलवे जोनों के दिग्गज तीरंदाज भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में रिकर्व और कंपाउंड श्रेणी की स्पर्धाएँ आयोजित की जाएंगी। रेलवे खेल संघ के अधिकारियों के अनुसार, इस आयोजन में रेलवे के शीर्ष स्तर के तीरंदाज अपने-अपने जोनों का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

खेल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य रेलवे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय स्तर पर खेल भावना को सशक्त बनाना है। प्रतियोगिता के दौरान रायपुर खेल प्रेमियों के लिए तीरंदाजी के रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर रहेगा।

तीन दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय आयोजन से रायपुर में खेलों के प्रति उत्साह और जोश का माहौल बनेगा, वहीं स्थानीय खेल प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

प्राथमिक शिक्षकों को ब्लेंडेड मोड में नई शिक्षा नीति के तहत एफ एल एन का दिया जा रहा प्रशिक्षण

hindmedianews

डिप्टी सीएम के गृह जिले में शिक्षा हाल बेहाल एक शिक्षक के भरोसे विद्यालय संचालन 

hindmedianews

खबर का असर: जुआ माफियाओं में मची भगदड़, पुलिस की सक्रियता से कई अड्डे बंद

hindmedianews

*विश्व हिंदू परिषद द्वारा सत्संग विस्तार कार्यक्रम का सफल आयोजन: आपसी प्रेम और धर्म शिक्षा का संदेश

Chunesh Sahu

युवा सेवा संघ द्वारा निकाली गई भव्य देशभक्ति व संस्कृतिक रक्षा वाहन रैली

hindmedianews

दिल दहला देने वाली घटना, गैती मारकर दोस्त की कर दी हत्या 

hindmedianews