hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

दिल दहला देने वाली घटना, गैती मारकर दोस्त की कर दी हत्या 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायगढ़ । शहर से लगे कोतरा रोड़ थाना क्ष्रेत्र के पतरापाली पश्चिम में आपसी रंजिश को लेकर युवक ने अपने साथी की टांगी मारकर हत्या कर दी, पतरापाली में हुई हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था,लेकिन पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर आखिरकार कातिल को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है ।

दरअसल थाना क्षेत्र के पतरापाली में रहने वाला बुधुराम उरांव का बेटा दिलेश्वर उर्फ बोलो उरांव शाम को घर से निकला और रात भर वापस नहीं आया, सुबह दिलेश्वर के साथी राजू शर्मा व परमेश्वर सतनामी उसके घर पहुंचे और उसके पिता को जानकारी दिए कि तीनों रात में करीब 11 बजे पतरापाली तालाब के पास शराब का सेवन करने के बाद पतरापाली तिराहा के पास बैठे थे।

तभी देर रात सायकिल पर सवार होकर गांव का राम उरांव घर जा रहा था,जिसे दिलेश्वर ने नशे के हाल में रोका जिससे उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा, ऐसे में दिलेश्वर ने राम उरांव को 3-4 थप्पड़ मार दिया।इससे आक्रोशित होकर राम उरांव घर चला गया,और अपने साथ गैंती लेकर वापस पहुंचकर गैंती से दिलेश्वर के सिर पर जोरदार वार कर दिया,जिससे खून से लथपथ हालत में दिलेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।इसके बाद राम उरांव उसके साथियों को भी मारने की बात कहकर उनकी ओर आगे बढ़ा तो दोनों डर कर भाग गए,सुबह दिलेश्वर का पिता बुधुराम घटना स्थल पर पहुंचा तो दिलेश्वर का शव वहां पड़ा था, जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी,जहां पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है,

वही घटना के संबंध में प्रभारी सीएसपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि राम उरांव घटना को अंजाम देकर अपने रिस्तेदार लक्ष्मी के यहां पहुंचा और घटना के संबंध में बताया, तो लक्ष्मी ने गैंती को छिपा दिया, मामले में जब पुलिस ने पुछताछ की तो उसका भी नाम सामने आया, फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कर्रवाई कर रही है।

 

 

 

संबंधित पोस्ट

जन सहयोग और संजय बैस के सहयोग से बना सीसी रोड

Chunesh Sahu

आवास के साथ भगेला श्रीवास को मिला न्याय, राशन और बिजली बिल हाफ योजना से घर हो रहा है रोशन  

hindmedianews

सी एस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में खेदू भारती द्वारा लिखित 19 पुस्तको का हुआ विमोचन

Chunesh Sahu

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेंसी में भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम.एल.श्रॉफ की स्मृति में 51 वीं पुण्यतिथि का आयोजन

Chunesh Sahu

*एनएसएस परिवार व चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला की ओर से पत्रकारों का किया सम्मान*   *पत्रकारों को बताया समाज का सजग प्रहरी और निस्वार्थ सेवक* 

Chunesh Sahu

रायगढ़ में 14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना

Sakshi Bansod