hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

गौरव:राज्यपाल के हाथों पंडरिया की बेटी अंकिता गुप्ता हुई सम्मानित,नगर में हर्ष की लहर 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
अजय जांगड़े
कवर्धा। पंडरिया नगर की होनहार बेटी डॉ. अंकिता गुप्ता ने अपनी उपलब्धियों से एक बार फिर पूरे पंडरिया नगर को गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रामेन डेका के करकमलों से उन्हें पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में प्राप्त हुआ, जहाँ प्रदेश भर के अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।
डॉ. अंकिता गुप्ता नगर के प्रतिष्ठित नागरिक देवेंद्र गुप्ता की सुपुत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी तथा जनसेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले राधेश्याम गुप्ता की नातिन हैं। अंकिता ने अपने दृढ़ संकल्प, लगन और सतत प्रयासों से PHED विषय में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त कर शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने डॉ. अंकिता गुप्ता को उपाधि पत्र और प्रशस्ति प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस सम्मानजनक क्षण ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे पंडरिया नगर का मान बढ़ा दिया। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
नगर में इस सफलता की खबर फैलते ही लोगों में हर्ष और गर्व का माहौल व्याप्त हो गया। नगर के वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने डॉ. अंकिता गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह सिद्ध किया है कि छोटे नगरों से भी बड़ी ऊँचाइयाँ हासिल की जा सकती हैं।पंडरिया के नागरिकों ने कहा कि डॉ. अंकिता गुप्ता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके जीवन की यह उपलब्धि आने वाले युवाओं को शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
नगर के समाजसेवी वर्ग ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार का सम्मान है, बल्कि पंडरिया जैसे छोटे नगर की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला गौरवमयी क्षण है।

संबंधित पोस्ट

कक्षा दूसरी की छात्रा कु.नीलम राज्य स्तरीय पठन महोत्सव के लिए चयनित

hindmedianews

चोरी करने वाली 01 महिला गिरफ्तार, पुलिस थाना रेगांखार का मामला 

hindmedianews

*केंद्रीय विद्यालय धमतरी के छात्र – छात्राओं को यातायात नियमों के साथ ही दी गई नैतिक शिक्षा की जानकारी* *सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने स्कूलों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता कार्यक्रम*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ीयां ओलंपिक के शुभारंभ पर नक्सल प्रभावित ग्राम समनापुर पहुंचे अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव 

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा की देन से पंडरिया की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान: 6 जुलाई को निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

hindmedianews

*पनिका समाज ने विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन…*

Chunesh Sahu