hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

नगर सुरक्षा के लिए लोरमी में अब होगी ‘तीसरी नजर’

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

नगरपालिका परिषद लोरमी क्षेत्र में आने-जाने वालों पर अब “तीसरी नजर” की निगरानी होगी । नागरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक के मांग पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक  अरुण साव द्वारा लोरमी नगर क्षेत्र से गुजरने वाले सभी मुख्य मार्गों पर उच्च तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु ₹45 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी । यह कार्य अब पूर्णता की ओर अग्रसर है ।
बहुत जल्द जिले के पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय से लोरमी नगर के मुख्य मार्गों की गतिविधियों पर निगरानी रख सकेंगे । साथ ही, थाना प्रभारी लोरमी भी थाना भवन से पूरे शहर के सुरक्षा प्रबंधन का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सकेंगे ।
नगरपालिका परिषद द्वारा यह कार्य पुलिस विभाग के समन्वय से किया जा रहा है । इसके अंतर्गत कोटा पंडरिया मार्ग (महाविद्यालय के पास से सारधा नहर तक), स्थानीय रेस्ट हाउस से ढोलगी रोड तिराहा तक, तथा चारखम्भा चौक से मुंगेली रोड में निर्माणाधीन भव्य प्रवेश द्वार तक उच्च क्षमता के कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं ।
कैमरा स्थापना के लिए स्थानों का चयन पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण पश्चात किया गया है ।
नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने कहा कि –
“लोरमी के नागरिकों की सुरक्षा के लिए तथा गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु ‘तीसरी आंख’ की यह पहल माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव की क्षेत्र के नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है।”
थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि –
“सीसीटीवी कैमरों की मदद से नगर की सड़कों पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग करने वालों से लेकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। ”
मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा ने कहा कि –
“कैमरे लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। ट्रायल रन एवं आवश्यक सुधार के उपरांत यह सम्पूर्ण सुरक्षा प्रणाली पुलिस विभाग को हस्तांतरित कर दी जाएगी। यह पहल लोरमी नगर को एक स्मार्ट एवं सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।”
नगर के व्यापारी वर्ग ने नगर सुरक्षा की दिशा में किये जा रहे इस प्रयास के लिए स्थानीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है |

संबंधित पोस्ट

बागेश्वर धाम की बरसी कवर्धा में कृपा, पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महराज का तीन दिवसीय राम, हनुमान कथा कर बहाएंगे अमृत धारा

hindmedianews

कुकदूर थाना द्वारा जुआ खेल रहे 9 जुआड़ियों को पकड़ा, जंगल में खेल रहे थे खेला 

hindmedianews

अब गायब नहीं होगा विधायक , अब सभी मंडल में होगी विधायक कार्यालय,भावना बोहरा

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से गन्ना किसानों के बकाया भुगतान हेतु कारखाने से जारी की गई 12.62 करोड़ से अधिक की राशि

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई नकली देशी प्लेन मदिरा बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Sakshi Bansod

प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में बच्चों का मुंह मीठा कराकर मनाया प्रवेश उत्सव

hindmedianews