hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

अब गायब नहीं होगा विधायक , अब सभी मंडल में होगी विधायक कार्यालय,भावना बोहरा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा , विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के द्वारा शिकायत किया जाता है कि चुनाव जीतने के बाद विधायक क्षेत्र से व लोगो की समस्याओं से दूर हो जाते है । जिस पर भारतीय जनता पार्टी पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा ने मतदाताओं को अस्वस्थ करते हुए कही कि सात नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान कर मुझे विधायक बनाइए ,मैं पंडरिया विधानसभा के सभी मंडल कार्यालयों में विधायक कार्यालय खोलकर रखुंगी जिससे आप लोगों को शिकायत अथवा किसी प्रकार की कार्य होने संबंधी निदान यहां से प्रदान किया जाएगा जिससे विधायक से होने वाले कार्य की पूर्ति होगी वहीं शिकायत का मौका नही दूंगी ।
        पंडरिया विधानसभा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भावना बोहरा ने आगे कहा कि क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान मैनें यह भी महसूस किया कि क्षेत्रवासियों को अपनी मूलभूत सुविधाओं आवश्यकताओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय जाने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपकी इस पीड़ा व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “जनसेवा ही भावना” सेवा सुविधा केंद्र पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत पंडरिया, पांडातराई, इंदौरी, दुल्लापुर, कुंडा, कुकदुर एवं रणवीरपुर मंडल में स्थापित किये जाएंगे। सेवा केंद्र आप सभी की मूलभूत से लेकर आवश्यक सेवाओं तथा आपके गाँव, गली, मोहल्ले एवं क्षेत्र में व्याप्त हर समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए समर्पित रहेगा, जिससे आपके जिला अथवा ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने के समय की बचत होगी तथा आपको मानसिक व आर्थिक संबल मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने परमेश्वरी धुर्वे को सहायक ग्रेड-03 के पद पर सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र

hindmedianews

नाबालिक को भगा ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार  गिरफ्तार 

hindmedianews

तीन अंतराज्यीय गांजा तस्करो को भेजा गया जेल 5.260 किलो ग्राम गांजा बरामद            

hindmedianews

*78 आंगनबाड़ियों के कायाकल्प के लिए 76:84 लाख रुपये स्वीकृत* *जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर और जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर के प्रयासों से संवरेगी नौनिहालों की पाठशाला*

Chunesh Sahu

छः जुआड़ी के पास से कार, मोबाइल सहित 40130 रुपए बरामद कर किया गिरफ्तार

hindmedianews

मगरमच्छ की आंसू और गिरगिटों की चालें चल रही है भाजपा ~ गौतम शर्मा 

hindmedianews