कुकदुर : दमगढ के घने जंगल में पेड़ों का फायदा उठाकर जुआ खेलने वाले के ऊपर कुकदुर पुलिस ने की कार्यवाही। इससे पूर्व महीनों तक करोड़ों रुपए का जुआ उसी जंगल पर खेला जाता था पर पुलिस के कान में जूं तक नहीं जा रहा था देर हुई दुरुस्त हुई पर हुई तो कार्यवाही यह भी अच्छा है पर क्या इससे पूर्व में थाना क्षेत्र कुकदुर में पकड़े गए जुआड़ियों को जिनके पास तकरीबन तीन लाख, बीस हजार रूपए के लगभग रकम जप्त बताया गया था वहीं 32 मोटर साइकिल भी की गई थी जप्त जो एक जन चर्चा का विषय आज भी बना हुआ है। क्या बिलासपुर के ही खिलाड़ी कुकदुर थाना क्षेत्र में जुआ खेलने आए थे सिर्फ एक ही दिन और लोग नहीं खेल रहे थे जुआ फिर कैसे मिला 32 नग मोटर साइकिल आखिर क्यों नहीं पकड़ा गया क्षेत्रीय जुआ माफियों को संदेह का विषय बन रहा है।
कौन लाया होगा वह 32 मोटर साइकिल और कौन होंगे उन दो पहिया वाहन के मालिक कैसे पहुंची वहां तक वाहने अगर किसी के द्वारा लाया गया था तो क्यों नहीं हुई उसके ऊपर कार्यवाही यह जांच का विषय है।
करोड़ों के जुआ खेलने वालों को नही पकड़ पाने पर हजारों का रकम से खेल रहे जुआड़ियो को ही पकड़ कर अपना दायित्वों का निर्वहन करना लाजमी है।
यही वह वन परिक्षेत्र तथा थाना क्षेत्र था जहां पर करोड़ों का होता था खेल जो वर्तमान में बंद हो गया है आखिर क्यों नहीं होती थी कार्यवाही चंद लोगों को दो कार सहित, नगद रकम के साथ पकड़ा गया था पर अन्य के ऊपर नही हुई कार्यवाही पहले से तो किसी ने सूचना तो नहीं दिए थे हड़बड़ाहट की महक मानो प्रतीत होती है।
जैसे भी हुआ कार्यवाही तो हुई आखिर उसी वन परिक्षेत्र तथा थाना क्षेत्र में।
जुआ के संबंध में पुलिस थाना कुकदुर को सूचना प्राप्त हुआ की दमगढ़ के वन में घनी पेड़ का फायदा उठाकर कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है जहां हजारों रुपए, पैसे का दांव लगाकर हार जीत की गंदी और गैरकानूनी खेल खेली जाती है जिस पर पूर्व में भी पुलिस टीम को सूचना मिलने पर छापा मार कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था ,पर जुआडियों की रेकी टीम द्वारा खेल रहे जुआडियों को सूचना दे दिया जाता थाजिससे पुलिस के पहुंचने से पूर्व पकड़ने के मौके से भाग जाते थे।
जिसके वजह से नए सिरे से पुनः दिनांक 17सितम्बर 2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि दमगढ के जंगल में कुछ लोगों के द्वारा 52 पत्ती तास से जुआ खेल रहे है जिसकी सूचना मिलते ही थाना कुकदुर पुलिस टीम द्वारा निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में दिनांक 17.09.2023 को मुखबीर के सूचना के अनुसार दमगढ जंगल में चल रहे जुआ पर रेड कार्यवाही की गई। जहां पर जुआ रेड के दौरान मौके पर जुआ खेलते 01. दीलीप कुमार बघेल पिता संतोष बघेल उम्र 27 साल सा. दमगढ थाना कुकदूर जिला कबीरधाम (छ.ग.) 02. कृष्ण कुमार भठ पिता तीतरा भठ उम्र 36 साल सा० अमनिया थाना कुकदूर जिला कबीरधाम (छ.ग.) 03. बसंत कुमार कृषे पिता तीहारी कृषे उम्र 20 साल सा० नेउर थाना कुकदूर जिला कबीरधाम (छ.ग.) 04. ललीत कुमार सारथी पिता रामजी सारथी उम्र 32 साल सा कुई थाना कुकदूर जिला कबीरधाम (छ.ग.) 05. गोपी बारवे पिता द्वारिका प्रसाद बारवे उम्र 28 साल सा पटउहा थाना कुकदूर जिला कबीरधाम (छ.ग.) 06. गनीराम कृषे पिता सुकालु कृषे उम्र 30 साल सा० नेउर थाना कुकदूर जिला कबीरधाम (छ.ग.) 07. दउवा बघेल पिता लल्लाराम बघेल उम्र 23 साल सा० उपका थाना कुकदूर जिला कबीरधाम (छ.ग.) 08. ज्ञानसिंह बघेल पिता ननहे सिंह उम्र 34 साल सा उपका थाना कुकदूर जिला कबीरधाम (छ. ग.) 09 शिवनाथ महोबिया पिता अर्जुन महोबिया उम्र 36 साल सा दमगढ थाना कुकदूर जिला कबीरधाम (छ.ग.) पकडे गये। जिनके पास से 01 52 पत्ती तास, नगदी रकम 5,500रू (पाँच हजार पाँच सौ रूपये मात्र ) 02 07 नग एनड्राईड मोबाईल किमती 40,000 रूपये। 03 05 नग मोटर सायकल किमती 2,00,000 रूपये | 04.01 नग सफेद रंग का सिमेंट बोरी का फट्टा जुमला किमती 2,40,500 (दो लाख, चालीस हजार पाँच सौ रूपये) मिलने पर मौके पर विधिवत् सम्पूर्ण कार्यवाही की गई है। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी, सउनि दीपक शर्मा, सउनि प्रहलाद चन्द्रवंशी, प्र. आर. 262 मनोज तिवारी, आर. 193 भरत परमार, आर. 944 देवेन्द्र बंजारे, सहायक आर. 838 शिव कुमार यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।