hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

आखिर कब थमेगा सिलसिला?:आदिवासी व दलित समाज की बेटियों पर बढ़ते अत्याचार 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

अजय जांगड़े

कवर्धा, आदिवासी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की बेटियों के साथ लगातार हो रही दरिंदगी और अत्याचार की घटनाएँ समाज के लिए गहरी चिंता का विषय बन चुकी हैं। आए दिन कभी कवर्धा की घटना तो कभी पंडरिया तहसील के कामठी जैसे इलाकों से ऐसी दर्दनाक खबरें सामने आती हैं, जिनसे यह सवाल और गहरा हो जाता है कि आखिर मासूम बच्चियों और गरीब परिवारों की बेटियाँ ही क्यों निशाना बनती हैं?

सत्ता में बैठे नेताओं और राजनीतिक बादशाहों के घरों की बेटियाँ सुरक्षित रहती हैं, लेकिन गरीब और वंचित समाज की बेटियों की इज्जत सरेआम लूटी जाती है। सवाल यह उठता है कि जब राजनीतिक दल हिंदू धर्म और समाज को केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने में व्यस्त हैं, तब आदिवासियों और दलितों की पीड़ा उनके लिए कोई मायने क्यों नहीं रखती? क्या हिंदू समाज अब सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति का माध्यम बन चुका है?

पुलिस की लाचारी और तंत्र की नाकामी भी उतनी ही शर्मनाक है। जिला पुलिस आदिवासी बेटी के साथ हुई घटना के आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। क्या यह विषय संदिग्ध नहीं है कि गरीब और दलित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकते हैं, जबकि दोषी खुलेआम घूमते रहते हैं?

समाज के सामने यह सबसे बड़ा प्रश्न है कि आखिर कब तक अनुसूचित जाति और जनजाति की बहन-बेटियाँ प्रताड़ित होती रहेंगी? क्यों सत्ता और तंत्र उनके आँसुओं की कीमत नहीं समझता? और क्यों न्याय सिर्फ शक्तिशाली और अमीरों की दहलीज पर ही जाकर रुक जाता है ?। यह समय है कि समाज और शासन मिलकर गंभीरता से सोचे—क्योंकि हर बार चुप्पी, हर बार समझौता और हर बार लाचार तंत्र केवल पीड़ित परिवार की पीड़ा को और गहरा कर देता है।

 

संबंधित पोस्ट

पंडरिया और बोड़ला के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से 08 तक सारणीकरण के पश्चात परिणाम की घोषणा की गई, जिला पंचायत के निर्वाचित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया

Sakshi Bansod

धीवर समाज जिला बालोद परगना के जितेन्द्र ओझा अध्यक्ष, जवाहर कोसरिया सचिव एवं ईश्वर सारवा कोषाध्यक्ष चुने गए

Chunesh Sahu

*ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में पूर्व सैनिक रामचंद देवांगन के करकमलों से हुआ वीर बलिदानी मनीष नेताम के बलिदान स्मारक का भूमि पूजन

Chunesh Sahu

लैपटॉप चोर गिफ्तार, स्नेहा हॉस्पिटल का मामला

hindmedianews

शिवकुमार बंजारे प्रधान पाठक “रचनाकार सम्मान” से हुए सम्मानित

hindmedianews

*राजस्थान छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रचंड रूप में विजय होने पर ABVP धमतरी के कार्यकर्ताओ द्वारा घड़ी चौक मे उद्घोष करतें हुए जीत की खुशी मनाया गया*

Chunesh Sahu