hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मौसम

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, सभी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का एहसास होगा। पिछले दिनों रायपुर समेत प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में आई नमी के कारण तापमान में गिरावट देखी गई थी। रविवार से रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हुई है, जबकि अन्य संभागों में रात का तापमान सामान्य बना रहा।

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, अंबिकापुर ठंडा
पिछले 24 घंटे के दौरान राजनांदगांव जिले में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर में बढ़ेगा पारा
आज मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे रायपुर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को रायपुर में दिन का तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। रात का तापमान 20.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है।

बिलासपुर में रात का तापमान सामान्य से अधिक
बिलासपुर समेत सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। रविवार को यहां रात का पारा 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। वहीं, दिन का तापमान 32.2 डिग्री रहा, जो औसत से 0.6 डिग्री अधिक था।

राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 35 डिग्री
 प्रदेश में रविवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बालोद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा।

संबंधित पोस्ट

फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवम् पारिवारिक होली उत्सव का आयोजन

hindmedianews

बेगुनाहों को जेल भेज सुर्खियां बटोर रहे कबीरधाम पुलिस, डिप्टी सीएम मूक

hindmedianews

हनुमान जन्मोत्सव में पूरे शहर में गूंजा जय श्री राम, जय बजरंगी का जयकारा

hindmedianews

*बिजली बिल को लेकर कल करेंगे बिजली ऑफिस का घेराव भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उठाया लोगों के हित में कदम।*

Chunesh Sahu

वनांचल क्षेत्रो में भी मनाई गई महामानव की जयंती

hindmedianews

महासमुंद जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई ।

Sakshi Bansod