hindmedianews
Breaking News
अन्य

नहीं थम रहा घूसखोरी: गृह मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में सरकारी दफ्तर के कर्मचारी पर लगा घूसखोरी का आरोप 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

@ajay jangde 

कबीरधाम: कबीरधाम जिले में वास्तविक रूप से देखा जाए तो बिना किसी रिश्वत की ऐसा कोई भी सरकारी दफ्तर नहीं है जहां घूसखोरी के बगैर काम होता हो।ऐसा ही कुछ मामला जिले के कवर्धा तहसील कार्यालय का सामने आया है जहां पर आवेदन कर्ताओं ने इस घूसखोरी नामक दीमक जैसे कर्मचारियों के खिलाफ हल्लाबोल अपनी नागरिकता का परिचय दिया है।

आवेदन करने वालों ने तहसील कार्यालय व अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय कवर्धा के कर्मचारियों के ऊपर छोटे छोटे कार्यों के लिए रुपए की मांग किए जाने का आरोप लगाया है। बताया जाता है पैसे लेने के बाद ही आम जनों का कार्य को आगे बढ़ाने की सिफारिश की जाती है।जब उन कर्मचारियों को राजस्व की आमदनी नहीं कराया जाए तब तक वह उन्हें पेशी तारीख में बढ़ोत्तरी कर परेशान किया जाता है जिससे वह तंग आकर उन्हें रुपए देने में विवश हो जाएं।

तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार के लिपिक (बाबू )के ऊपर आरोप है कि वह किसी भी राजस्व से जुड़ी मामले में रुपए 5000 से लेकर 20000 रुपए तक की मांग सामान्य तौर पर करते हैं। तथा अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा ( राजस्व ) के कर्मचारी लिपिक सतीश जायसवाल द्वारा डायवर्शन के लिए प्रति फाइल यानी एक जमीन की डायवर्शन कार्य का अनुज्ञा आदेश कराने के लिए 15000 से 30000 रुपए तक की मांग की जाती है।

मामला केवल तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का ही नहीं है बल्कि शिक्षा विभाग के कर्मचारी जो उधारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में पदस्थ हैं शुभम देवांगन जो कृषि कार्य से जुड़ी हुए त्रुटी पर किसानों से 5000 से अधिक की राशि का मांग करते हैं।

छात्र छात्राओं के लिए स्थाई जाति, निवास की शीघ्रता से कराने हेतु रूपये 500 से लेकर 1000 रुपए तक की मांग की जाती है जो कबीरधाम जिला के प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाता है।आखिर कर आम जनता को सूबे के उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधानसभा विधायक के पास शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

जिला प्रशासन को इस विषय को काफी गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर दंडित व प्रशासनिक रूप से भी कार्यवाही करने की आवश्यकता है जिससे समाज में सरकार की प्रति विश्वस्नीयता बनी रहे।

संबंधित पोस्ट

शक्ति केंद्र कोचवाही में लाभार्थी सम्मेलन हुआ सम्पन्न…  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम हर वर्ग के लिए लाभकारी है. रुद्र प्रकाश साहू. भाजपा नेता.. 

Chunesh Sahu

नगर सुरक्षा के लिए लोरमी में अब होगी ‘तीसरी नजर’

rakeshbhaskar

*शहर के एक छोर में हुई कार्यवाही तो मुख्यालय से लगे दूसरे छोर में जारी है मुरुम बिछाने का कार्य…* *उचित मॉनिटरिंग में अभाव में बेतरतीब बसाहट में बढ़ोतरी…*

Chunesh Sahu

“हमर बेटी हमर मान” अभियान के तहत महिला पुलिस सेल द्वारा हुआ कार्यक्रम

hindmedianews

सरपंच संघ जनपद पंचायत गूण्डरदेही ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Chunesh Sahu

भारत बंद के आह्वान पर अनुसूचित व जन जातियों के लोगों द्वारा शांति पूर्वक पांडातराई बंद करा, भारत बंद का किया समर्थन 

hindmedianews