
बालोद..जिले के अंतिम गांव धमतरी सीमा क्षेत्र के ग्राम चिटौद में तीन दिवसीय छतीसगढ़ राज्य स्तरीय रामायण संगीतमय मानसगान सम्मलेन का आयोजन किया गया था | जिसका रविवार देर रात को समापन हुआ | मानसगान का शुभारम्भ 10 जनवरी को आयोजक समिति आदर्श युवा मानस प्रचार समिति एवं ग्रामवासी एवं अतिथि गण के द्वारा प्रभु श्रीराम चन्द्र जी की दीप प्रज्ज्वलन पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया | प्रथम दिवस में दीप प्रज्ज्वलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय पंजाबी समाज सेवी धमतरी, एवं विशेष अतिथि श्रीमती कुमारी साहू सरपंच ,श्री सुरेन्द्र तिवारी अधिवक्ता , श्री रमेश प्रसाद जोगी, श्री पुरुषोत्तम सिन्हा, आशीष साहू , योगेश्वर साहू शामिल हुए थे | अतिथियों के स्वागत के पश्चात् मंगलाचरण के रूप ग्राम चिटौद की मानस मंडली जय श्रीराम मानस मंडली का प्रथम मंचन हुआ | द्वितीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पद्माकर वाईकर जी आराधना जलेबी भण्डार धमतरी एवं श्री सुरेन्द्र तिवारी अधिवक्ता, श्री गोकुल राम साहू , श्री लोकनाथ पटेल , श्री दानेश्वर साहू , परमानन्द साहू , श्री जागेश्वर निषाद जी उपस्थित थे | और अंतिम दिवस में अतिथि के रूप में श्री गोलू रनसिंह ज्योति कुंज ढाबा , श्री जीवराखन साहू जी , श्री केशव सिन्हा पूर्व जनपद सदस्य गुरुर , श्रीमती कुमारी साहू सरपंच, प्रीतम रजक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे | छतीसगढ़ राज्य के खयाति प्राप्त मानस मंडलियाँ के साथ दुसरे राज्य की मानस मंडलियाँ का आगमन ग्राम चिटौद में हुआ था | सभी मानस मंडलियाँ ने भगवान श्रीराम चन्द्र जी के त्याग , तपस्या , प्रेम , और संस्कार को अपने जीवन में उतारने के लिए कहा |व्याख्याकार ने रामकथा में कहा की सनातन धर्म को मानने वाले लोगो को अपने घरो में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए | प्रतिदिन पौधे को पानी देकर सीचना चाहिए , मानस गान में सभी मंडली ने भगवान् श्रीराम चन्द्र जी गुणगान किया |आयोजक समिति आदर्श युवा मानस प्रचार समिति ने भक्तो के लिए एवं मानस मंडियों के लिए भंडारा की व्यवस्था किया था |
अतिथियों में श्री विजय पंजाबी, श्री सुरेन्द्र तिवारी अधिवक्ता, श्री पद्माकर वाईकर, श्री जीवराखन साहू जी ,श्रीमती कुमारी साहू सरपंच के ग्रामवासी को संबोधित किया की कलयुग में सिर्फ राम नाम ही सार है , मनुष्य को मोक्ष के प्राप्ति के लिए सिर्फ और सिर्फ गरीबो की मदद और धर्मं की रक्षा करने के साथ साथ राम नाम की जप करना चाहिए और भगवान् श्री राम चन्द्र की बताये मार्ग पर चलना चाहिए |
सभी अतिथियों एवं मानस मंडलियो ने आयोजक समिति आदर्श युवा मानस प्रचार समिति के सभी छोटे छोटे बच्चो के टीम को सराहा एवं साथ ही सभी ने इस समित्ति को ऐसे ही धार्मिक आयोजन करने की शुभकामनाये दिया |
छतीसगढ़ राज्य स्तरीय रामायण मानसगान सम्मलेन का आयोजन को सफल बनाने के लिए इस युवा टीम के संरक्षक श्री रघुराम साहू , श्री अध्यक्ष सुरेश साहू , कोषाध्यक्ष श्री लोकेश कुमार साहू जी, उपाध्यक्ष श्री तेजराम एच मंडावी , सचिव श्री कमल सेन जी , सदस्यगण ब्रम्हा निषाद , युगल निषाद ,योगेश साहू , मोरजध्वज यादव , प्रकाश साहू , हिमांशु साहू, सागर यादव, डिगेश्वर साहू के साथ गाँव के सभी गुरुजनों का साथ मिला एवं समस्त ग्रामवासी का भरपूर सहयोग मिला |





