hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीराशिफलविकास

पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 39.38 करोड़ से अधिक के सुतियापाट जलाशय परियोजना का भूमिपूजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

39.38 करोड़ से अधिक की लागत से बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन, 17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

17 गाँव के हजारों किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, 39.38 करोड़ से अधिक की लागत से सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन

किसानों की सुविधा के लिए संवेदनशील पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिली है। सुतियापाट जलाशय परियोजना के आज भूमिपूजन से विधानसभा क्षेत्र के 17 गाँव के किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई और उनके खेतों तक सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए इस परियोजना को लेकर किसानों और क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। 39 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपए की लागत से सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों के निर्माण कार्य से पंडरिया विधानसभा के 17 गाँव जिसमें ग्राम बाजगुड़ा, खैरबना, दैहानडीह, पटपर, डोंगरिया, जमुनिया, रणजीतपुर, रणवीरपुर, सिंगारपुर, नवघटा, बीरेंद्रनगर, सुकतरा, रेंगाटोला, सिंघनगढ़, डुमरिया, दलसाटोला एवं नवापारा सहित आस-पास के हजारों गाँव के किसानों और 2916 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी। भूमिपूजन के अवसर पर हजारों की संख्या में लाभान्वित ग्राम व आस-पास के किसानों ने समारोह में पहुंचकर विधायक भावना बोहरा एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि वर्ष 2020 व उससे पहले तक, हमने इस नहर के लिए लगातार संघर्ष किया है। रणवीरपुर से सहसपुर तक हमने ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और पैदल यात्रा की जिसमें क्षेत्र के किसान भाई-बहन और किसान संघ भी इस आंदोलन में मजबूती से साथ खड़ा रहा। आज उसी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है कि सुतियापाठ, बड़ौदा, पड़कीपार, बाकेला, रेंगाबोड़ और अगर जैसे क्षेत्रों में 300 करोड़ रुपए से अधिक की सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति मिली है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इन योजनाओं को गति मिली और आज सभी जगह काम प्रारंभ हो चुका है। मेरे राजनीतिक जीवन में सुतियापाठ का यह संघर्ष इसलिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मैंने यहीं से अपने पहले राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत की थी। मुझे गर्व है कि आप सभी के सहयोग और विश्वास से हम इस कार्य को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। इस परियोजना से क्षेत्र के हजारों किसान भाई-बहनों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी जिसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करती हूँ। यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विस्तार, रोज़गार सृजन एवं पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है। लंबे समय से लंबित सिंचाई समस्या का समाधान कर यह योजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को उसका लाभ मिलेगा। यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य, गाँवों की खुशहाली और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संचय की क्षमता कई गुना बढ़ेगी, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी जिससे उत्पादन एवं उनकी आय में वृद्धि होगी। इससे जल संकट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को बारहमासी जल स्रोतों का लाभ प्राप्त होगा। निश्चित ही यह परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा को कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।

भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य, महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य, नहर कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य, आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण और ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य एवं उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति हेतु 78 करोड़ से अधिक की लागत से समूह जलप्रदाय योजना अंतर्गत सुतियापाट जलाशय सतही स्त्रोत से 54 गांवो में जल आपूर्ति हेतु रणवीर से मरका तक पाइप लाइन विस्तारीकरण कार्य को भी स्वीकृति मिली है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जिस तत्परता से डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। किसानों के हित को सर्वोपरि रखकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही है वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है। आज पंडरिया विधानसभा के किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जिला व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

*धमतरी जिले में बोराई पुलिस ने दो करोड़ से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है. मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है…*

Chunesh Sahu

शासन की आत्मसमर्पित नीति से प्रभावित होकर महिला ACM नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

hindmedianews

भोरमदेव पदयात्रियों का प्राइवेट स्कूल संघ ने किया स्वागत और सम्मान: लोगों ने पुनीत कार्य के लिए संघ को सराहा

hindmedianews

धमतरी: तेज रफ्तार ने ली तीन जानें — दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में शिक्षक की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री आ रहे है विधानसभा पंडरिया , लोगों के बीच जुड़ाव को लेकर प्रयास

hindmedianews

*खबर को कलेक्टर ने लिया संज्ञान.* *पाइपलाइन विस्तार और टंकी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: कलेक्टर* *जलजीवन मिशन की बैठक लेकर कलेक्टर ने की जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा*

Chunesh Sahu