hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

भोरमदेव पदयात्रियों का प्राइवेट स्कूल संघ ने किया स्वागत और सम्मान: लोगों ने पुनीत कार्य के लिए संघ को सराहा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा:कबीरधाम नगरी के पावन धरा पर प्रतिवर्ष बाबा बुढ़ामहादेव से भोरमदेव मंदिर के लिए पदयात्रा निकलते आ रही है इसी तारतम्य में इस यात्रा को भव्य रूप बनाने के दृष्टि से जिला कबीरधाम प्राइवेट स्कूल संघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई नगर के साथ साथ ग्रामीण अंचल के स्कूलों से लगभग 1500 बच्चों ने ग्रुप बनाकर झाकियों और संगीतमय वातावरण इस यात्रा की शोभा रही
संघ द्वारा विभिन्न स्थलों में अपनी सेवा व स्वागत का आयोजन किया गया ग्राम बरपेलटोला में स्टाल लगाकर पदयात्रियों के लिए विश्राम के साथ साथ अल्पाहार, चाय, पानी की व्यवस्था किया गया
प्रत्येक पदयात्रियों का स्वागत स्कूल संचालकों द्वारा पुष्प वर्षा कर तिलक और भगवा गमछा भेट कर किया गया
संघ के बैनर तले व पंडाल स्तर में विभिन्न अधिकारी कलेक्टर, डी एफ ओ, डी ई ओ, सीएमओ, सीएचएमओ व अन्य अधिकारी के साथ साथ जन प्रतिनिधि उपमुख्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष , पार्षदों और पंचायत प्रतिनिधि, का स्वागत के साथ प्रसाद वितरण किया गया।साथ साथ जिले के पत्रकारों बंधु,खास और आम जनता का स्वागत स्कूल संचालकों द्वारा किया गया
पंडाल में संचालकों द्वारा पदयात्रियों में सम्मिलित प्रत्येक स्कूल बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर, गमछा भेट कर किया गया के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था किया गया
जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन और प्राइवेट स्कूल संघ के सेवा कार्य विभाग की छवि को आम जनता के साथ साथ शासन और प्रशासन को अपनी छवि छोड़ के जाता है इस आयोजन के तारीफ करते हुए उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को सफल आयोजन की बधाई दी
जिलाध्यक्ष श्री अश्वनी श्रीवास ने बताया कबीरधाम प्राइवेट स्कूल संघ प्रारंभ से विभिन्न सेवा कार्य को ग्राम स्तर से लेकर जिले में करते आय है आज का आयोजन प्रतिवर्ष की तरह वर्तमान वर्ष में हटके नई सोच के साथ किया गया जिसमें हजारों स्कूली बच्चे, माता पिता, शिक्षक व कर्मचारी व पूरे जिले के संचालक बंधु इस आयोजन को सफल बनाए है उन्होंने बताया कि इस आयोजन का संयोजक के रूप ने शहर अध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल जी के साथ संघ के पूरे सदस्य रहे
श्री आशीष अग्रवाल जी ने अभी जनता जनार्दन को सफल आयोजन के सहयोग हेतु धन्यवाद अर्पित किया।

संबंधित पोस्ट

*शहर से लगे ग्रामीण इलाकों में सुलग रहा भट्ठों की आग…भट्ठों की आंच से झुलस रहा शासन का राजस्व* *खनिज विभाग को रेत से नहीं मिल रही फ़ुर्सत…..* *अवैध लाल ईंट से कारोबारी हो रहे हैं लाल..*

Chunesh Sahu

तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

hindmedianews

अंबेडकर अस्पताल में बदला नियम अब जूनियर डॉक्टर नहीं बना पाएंगे सीधे सीटी स्कैन की पर्ची यूनिट इंचार्ज के हस्ताक्षर होंगे अनिवार्य

Sakshi Bansod

राजा खड़गराज सिंह को मिला आदिवासी समाज का समर्थन

hindmedianews

ज़िला अस्पताल में शुरू हुई निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा पहले दिन ही आने लगे मरीज़

Chunesh Sahu

बिलासपुर पुलिस को फटकार, शासन को 10 हजार मुआवजा देने का आदेश ,समय से पहले गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त

Sakshi Bansod