पांडातराई: माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कोटे के अंदर कोटा व क्रीमी लेयर लागू करने के फैसले को पलटने संविधान संशोधन लाने के संबंध मे दिए गए असंवैधानिक निर्णय के विरोध में अनुसूचित जातियों के लोगो द्वारा पांडातराई बंद कराया गया
पांडातराई को बंद कराने के बाद अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो द्वारा माननीया राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय कानून मंत्री जी, माननीय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली,माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के नाम से अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पंडरिया को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें प्रमुख रूप से पांडातराई बंद के लिए व्यापारी संघ पांडातराई, एवं आम जन का समर्थन प्राप्त हुआ।
उक्त कार्यक्रम मे अनुसूचित जाति वर्ग के जनप्रतिनिधि,अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन, कार्यकर्ता एवं समाज लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।






