hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़

हेमंत सिंह उर्फ बिट्टू राजपूत के विरुद्ध विगत कुछ वर्षों से लगातार गुंडागर्दी,जान से मारने की धमकी देने,चोरी,आर्म्स एक्ट के तहत है अपराध पंजीबद्ध*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

Adv

▪️ *कलेक्टर धमतरी सुश्री नम्रता गांधी ने पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर जिले के एक और आदतन अपराधी हेमंत सिंह उर्फ बिट्टू राजपूत को किया जिला बदर*

 

 

▪️ *वर्ष 2024 में जिला बदर कार्यवाही के लिए कुल 11 प्रकरण किये गए है पेश, जिसमें 06 बदमाशों के विरुद्ध किया गया है जिला बदर की कार्यवाही*

 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धमतरी सुश्री नम्रता गांधी ने पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर जिले के आदतन अपराधी हेमंत सिंह उर्फ बिट्टू राजपूत पिता सातम सिंह राजपूत,उम्र 35 वर्ष साकिन रामबाग धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी को 01 वर्ष के लिए जिला बदर कर दिया है।

धमतरी पुलिस द्वारा इसके अतिरिक्त पूर्व में 05 अन्य आदतन बदमाशों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही किया जा चुका है।

 

हेमंत सिंह उर्फ बिट्टू राजपूत के विरुद्ध विगत कुछ वर्षों से लगातार मारपीट, गुंडागर्दी,जान से मारने की धमकी देने ,चोरी, आर्म्स एक्ट एवं अन्य अपराध पंजीबद्ध है।

जिला दण्ड अधिकारी का प्रा.कं.-544/ वाचक/ जिला दण्ड./2024 धमतरी, दिनांक 28.10.24 के तहत जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।

 

जिला दण्डाधिकारी धमतरी द्वारा, हेमंत सिंह उर्फ बिट्टू राजपूत पिता सातम सिंह राजपूत,उम्र 35 वर्ष साकिन रामबाग धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी को दिनांक 28.10.2024 से आगामी 01 वर्ष के लिये जिला धमतरी एवं समीपस्थ जिला रायपुर, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग, कोण्डागांव की सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) का आदेश दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

ग्राम पंचायत मनोहरपुर में रजत जयंती महोत्सव की धूम

rakeshbhaskar

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत व अभिनंदन

Chunesh Sahu

*भखारा मामले में बड़ा खुलासा:जानिए इस तरह बहरूपिये बच्चा चोरी को दे रहे अंजाम… रहें सावधान…एक और वीडियो आया सामने*

Chunesh Sahu

धान खरीदी में बाधा डालने वालों पर प्रशासन का सख्त रुख

Sakshi Bansod

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड को लेकर पत्रकारों में आक्रोश, आरोपियों को फांसी देने की मांग –

Chunesh Sahu

कबीरधाम आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

hindmedianews