hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में होगा शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का 22वां चातुर्मास

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

नई दिल्ली। ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ का 22वां चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान दिल्ली में होगा।

शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि व्रत अनुष्ठान आगामी संवत् 2081 (गौ-संवत्सर) आषाढ़ पूर्णिमा से भाद्रपद पूर्णिमा तदनुसार 21 जुलाई से 18 सितम्बर 2024 पर्यन्त आयोजित हो रहा है। इस अन्तराल में अनेक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।

शंकराचार्य के द्वारा प्रतिदिन नित्य पञ्चदेवोपासना सुबह 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। इस अनुसार पूरे दिन अलग-अलग समय पर धार्मिक अनुष्ठान होगा। वही शाम 4 बजे से 6 बजे तक शंकराचार्य भगवान धर्म प्रवचन देंगे।

गौ-संसद और श्रीविद्या साधना शिविर का आयोजन –

चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान के साथ ही 5 दिन का गौ-संसद और श्रीविद्या साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा।

चातुर्मास्य कार्यक्रम स्थान –

नरसिंह सेवा सदन, 108, आदर्श नगर, ब्लॉक केपी, पूर्वी पीतमपुरा, पीतमपुरा, दिल्ली।

विदित हो कि भारतीय संस्कृति में संन्यास आश्रम को अत्यन्त आदरणीय स्थान प्राप्त है। संन्यासी परिव्राजक परम्परा में चातुर्मास्य के चार पक्षों में एक स्थान पर रहकर उस क्षेत्र के समस्त सनातनधर्मियों को अपने दर्शन, पूजन, भिक्षा-वन्दन, जिज्ञासा समाधान व प्रवचन आदि के द्वारा लाभान्वित करते हैं।

संबंधित पोस्ट

मुरुम के नाम पर कितना खर्च? जानकारी मांगते-मांगते पहुंच गए राज्य सूचना आयोग तक….!

अजय महंत

4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल….!

अजय महंत

कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने की कोशिश करने वाले सरफिरा आरोपी गिरफ्तार, सिंघनपुरी जंगल का मामला 

hindmedianews

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी राजनीति और जनकल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प की जीत है : भावना बोहरा

hindmedianews

छ.ग.वन विकास निगम बना विरप्पन कामचोरी में अव्वल, दोषी कर्मचारी पर कार्यवाही क्यों नहीं?

hindmedianews

राज्य स्तरीय उल्लास मेले में शिवकुमार बंजारे के बनाए टीएलएम को प्रदर्शनी में मिला स्थान

hindmedianews