hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

CG शिक्षकों का प्रमोशन जल्द….ई और टी संवर्ग को मर्ज करने के निर्देश दिए स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने, दो घंटे चला रिव्यू

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

CG शिक्षकों का प्रमोशन जल्द….ई और टी संवर्ग को मर्ज करने के निर्देश दिए स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने, दो घंटे चला रिव्यू

 

स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा पूरी हो गई है। समीक्षा आज दोपहर होने वाली थी। मगर मंत्री की व्यस्तता की वजह से आगे बढ़ाना पड़ा। शाम को छह बजे से रिव्य शुरू हुआ और रात करीब आठ बजे खतम हुआ। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने अफसरों से शिक्षकों के भर्ती, प्रमोशन से लेकर कई सारे अपडेट्स लिए।

 

अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें बताया कि स्कूल शिक्षा में सुधार के कौन-कौन से काम किए जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कई बार विभागीय अधिकारियों की प्रस्तुतिकरण पर शाबासी दी।

 

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अफसरों से पूछा कि जब वरीयता सूची तैयार हो गई है तो शिक्षकों का प्रमोशन क्यों नहीं किया जा रहा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वरीयता सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति मंगाए गए हैं। जल्द ही उसकी मियाद पूरी होने वाली है। उसके बाद प्रमोशन प्रारंभ हो जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रमोशन को प्राथमिकता के आधार पर कंप्लीट करें।

 

उन्होंने एजुकेशन और ट्राईबल याने ई और टी संवर्ग को मर्ज करने की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने अफसरों से कहा कि जब दोनों को मर्ज करना ही है तो फिर देरी क्यों। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों संवर्गो को जल्द मर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। शिक्षकों की भर्ती के संबंध में उन्होंने कहा कि 2023 के डेट में जो रिक्तियां हैं, उस पर भर्ती की कार्रवाई तेज किया जाए।

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

ED ने 611 करोड़ रुपये का भेजा नोटिस… Paytm के उड़ गए होश, जानिए वजह

Sakshi Bansod

6 नग सागौन लकड़ी चोरी कर तस्करी कर रहे आरोपी चढ़ा विभाग के हत्थे

hindmedianews

अंगना में शिक्षा के अंतर्गत हुआ एक दिवसीय कार्यशाला, पालक गण शामिल,, प्राथमिक शाला चिचबोड़ में हुआ कार्यक्रम,

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत नेउर के सरपंच को 6 वर्षो के लिए निर्वाचन से वंचित, भ्रष्टाचार करने का मामला में बर्खास्त

hindmedianews

*जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश घंटों किया चक्का जाम* *प्रशासन नजर आया बेबस , रामसत्ता की टोली ने बांधा समां, सड़क पर ही बने नाश्ते*

Chunesh Sahu

*शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए प्रमोद जैन*

Chunesh Sahu