hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रणवीरपुर में सीएम भरेंगे हुंकार, कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव को लेकर महज दो दिन बाकी हैं, जिन विधानसभा में प्रथम चरण के चुनाव होने वाले हैं वहां पर चुनावी प्रचार का अंतिम समय चल रहा है। 
बता दे कि प्रदेश में प्रथम चरण का चुनावी प्रचार का कल 05 नवम्बर को अंतिम दिन है। कल शाम से चुनावी सभा करने पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। ऐसे में प्रत्याशीयों के लिए 05 नवंबर अहम दिन हैं। 
वही, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यानि कि 5 नवंबर को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रणवीरपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 10 बजे होना है भूपेश बघेल पंडरिया प्रत्याशी नीलकंठ चन्द्रवंशी के पक्ष में चुनावी आमसभा को सम्बोधित कर वोट मांगेंगे।

दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ नीलू चंद्रवंशी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं। पहले जब-जब उनका पंडरिया क्षेत्र में आगमन हुआ था। वह नीलकंठ चंद्रवंशी के साथ समय बिताते नजर आए थे। 
अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नीलकंठ के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। वही, अपने चहिते मुख्यमंत्री के भाषण को सुनने के लिए किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद भी जताई जा रही है कि स्वयं मुख्यमंत्री आ रहे हैं तो क्षेत्र के लिए कुछ ना कुछ घोषणा करेंगे।

संबंधित पोस्ट

देशभर में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

rakeshbhaskar

बेज़ुबा सेवा समिति ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

hindmedianews

उदयपुर राजस्थान के राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होंगे भरत डोरे

hindmedianews

*केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने धमतरी के चटौद पीएचसी और कवर्धा शहरी पीएचसी को प्रदान किया राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र….*

Chunesh Sahu

आधार कार्ड अपडेट कराने नए निर्देश जारी…

Chunesh Sahu

किसका टूटेगा गुरुर, और किसका रहेगा गुरुर,नगर पंचायत चुनाव?

Chunesh Sahu