
छग/ रायपुर
छत्तीसगढ के धमतरी जिला में अधिकारियों की मनमानी अपनी चरम सीमा पर है,कुछ एक विभाग सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत दी जाने वाली जानकारियों को मजाक बना कर रख दिए है.।
जहां सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने वाले आवेदकों से अनर्गल बहस कर आवेदकों को दबाने का पुरजोर कोशिश कर रहे हैं ।
आपको बता दें कि पूरा मामला धमतरी जिला मुख्यालय के कलेक्टर परिसर कंपोजिट बिल्डिंग में स्थित एक ऐसा विभाग है जहां अधिकारी द्वारा अपनी मनमानी किया जा रहा जहां सूचना अधिकारी के तहत जानकारी चाहने वाले आवेदकों को गुमराह किया जा रहा है.।
आरटीआई एक्टिविस्ट से मिली जानकारी मुताबिक़ उक्त विभाग में तत्कालीन सहायक संचलक रहें अधिकरी द्वारा अपात्रों को अनुदान गलत तरीके से बांट दिया गया है जिस मामले में संचालक रायपुर में भी शिकायत हुआ है।
साथ ही मामले में मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उक्त विभाग के तत्कालीन सहायक संचालक रहे अधिकरी पर करोड़ों रुपए के हेर फेर किए राशि में रिकवरी और कार्यवाही हेतू संचालक मंत्रालय रायपुर को निर्देशित किया हुआ है लेकिन अधिकारियों के सांठ गांठ और उदासीनता के चलते आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
वहीं आवेदक द्वारा वहां वाहन के संबंध में भी जानकारी चाही गई थी लेकिन उक्त वर्तमान अधिकारी द्वारा जानकारी देने में आनाकानी की जा रही है..।
मिली जानकारी मुताबिक़ राजनांदगांव से आई मैडम और तत्कालीन सहायक संचालक रहे मैडम फुफेरी फुफेरी बहन भी है जिनके अनियमितताओं पर पर्दा डालने का काम वर्तमान सहायक संचालक के द्वारा किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि हाल ही में निर्वाचन आयोग ने उक्त वर्तमान अधिकारी के उपर लापरवाही के चलते कार्यवाही करती है।
चुनेश साहू 7049466638





