

रायपुर, ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।
यह विरोध प्रदर्शन रायपुर के प्रमुख स्थल राजीव गांधी चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेमन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे और असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार विपक्षी नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने पुतला दहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई। पुलिस द्वारा अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग बुझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन कार्यकर्ता अपने विरोध पर अड़े रहे। कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेमन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भयभीत हो चुकी है और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामलों में एफआईआर दर्ज की जा रही है और हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के घर पर पुलिस कार्रवाई इसका उदाहरण है। मेमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह के दबाव से डरने वाली नहीं है और जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी।
वहीं, कांग्रेस के छाया विधायक आकाश शर्मा ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के असम दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वे जनता को लुभाने के लिए पशुधन वितरण जैसी पुरानी योजनाओं की बात कर रहे हैं, जबकि इस तरह की योजनाएं पहले भी असफल हो चुकी हैं।
आकाश शर्मा ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास अब जनता को देने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बची है। उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर भी सवाल उठ रहे हैं और जनता इन सब से परेशान है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेताओं द्वारा इस प्रकार की बयानबाजी और दमनात्मक कार्रवाई जारी रही, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और भी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात





