hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बच्चों की सुरक्षा के लिए निः शुल्क 1098 हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मदद प्राप्त कर सकते हैं – एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, 23 फरवरी 2022। मंत्रालय भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग और चाईल्ड लाईन इंडिया फॉउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति क्रियान्वित चाईल्ड लाईन परियोजना 1098 कबीरधाम के द्वारा कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री डॉ लाल उमेंद सिंह के मार्गदर्शन एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और श्री दौलत राम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति के निर्देशानुसार चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक के नेतृत्व मे 18 फरवरी 2022 को थाना परिसर पंडरिया में बच्चों कि सुरक्षा के लिए ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री डॉ लाल उमेंद सिंह पुलिस अधीक्षक के द्वारा बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस विभाग द्वारा बनाये गए अभिव्यक्ति ऐप के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने अभिव्यक्ति ऐप को डाउनलोड करना, उसका इस्तेमाल करना सिखाया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए निः शुल्क 1098 हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बाल विवाह के संबंध में जानकारी दिया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा शहर के 29 घुमंतु बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करते हुए कॉपी, पेन, बैग सेट प्रदाय किया गया। घुमंतु एवं जरुरतमंद बच्चों को स्कूल जाने मदद करते हुए दानदाता दास एंड सन्स पेट्रोल पंप कवर्धा द्वारा उच्चकोटि की स्कूली बैग दान किया गया। जिसे चाइल्ड लाईन टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक के हाथों बच्चों को दिलवाया गया। महेश कुमार निर्मलकर टीम मेम्बर चाईल्ड लाईन ने कहा कि चाईल्ड लाईन राष्ट्रीय 24 घंटे आपातकालीन निःशुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है, उन बच्चों के लिए जिन्हें देखभाल एवं संरक्षण के जरूरतमंद है। यदि कोई भी व्यक्ति अनाथ, गुमशुदा, लावारिस, घुमंतू, बेघर, बेसहारा, बीमार, भीख मांगने वाले, कबाड़ी बीनने वाले, बाल श्रमिक एवं आश्रय के जरूरतमंद बच्चे देखते हैं तो चाईल्ड लाईन 1098 में फोन करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित तबस्सुम खान टीम मेम्बर चाईल्ड लाईन ने बच्चों को गुड टच एवं बेड टच की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बाल श्रम रोकथाम अधिनियम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नरेन्द्र कुमार वेंताल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया, मुकेश कुमार यादव निरीक्षक थाना प्रभारी पंडरिया,बी. पी. तिवारी थाना प्रभारी कुंडा, सुशील मलिक थाना प्रभारी पांडातराई, मुकेश सोम थाना प्रभारी कुकदुर, रघुवंश पाटिल चौकी प्रभारी दामापुर बाजार, श्रीमती उमा उपाध्याय सहायक उपनिरीक्षक थाना पंडरिया, सुश्री आराधना बंजारे काउंसलर स्वास्थ्य विभाग, अनिल साहू श्रम विभाग, रोमन चंद्रवंशी आरक्षक, महेश भट्ट आरक्षक, चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक, चित्रारेखा राडेकर काउंसलर, तबस्सुम खान, महेश निर्मलकर, रामलाल पटेल के साथ बच्चों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

संबंधित पोस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सत्ता का नहीं, साधना का मार्ग है : भावना बोहरा

hindmedianews

तालाब में नहाने गए चार स्कूली छात्र डूबे, दो को रेस्क्यू किया गया; एक की मिली लाश, दूसरे की तलाश जारी

Sakshi Bansod

छग में आम आदमी पार्टी दिल्ली व पंजाब मॉडल पर लड़ेगी चुनाव- गैरी

hindmedianews

विकास खंड स्तरीय प्राथमिक शिक्षकों का ब्लेंडेड मोड एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

hindmedianews

लगातार मसीही समाज में हो रहे प्रताडना के खिलाफ …..धमतरी डिस्ट्रिक्ट क्रिश्चियन फोरम ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन……

Chunesh Sahu

विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाल कर किया जागरूक

hindmedianews