hindmedianews
Breaking News
अन्य

Accident breaking *बस और ट्रक में भिडंत…. बस चालक को लगी गंभीर चोट…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी में बस और ट्रक के बीच हुए हादसे में बस चालक सहित तकरीबन आधा दर्जन यात्री हो गये। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही केरेगाँव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह सहित टीम मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेजकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया…

जानकारी के मुताबिक घटना केरेगाँव थाना इलाके की है। जहाँ धमतरी,नगरी मार्ग पर बनरौद के पास यात्री बस और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुई है,बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब मनीष,सिद्धिविनायक ट्रेवल्स की यात्री बस सवारी लेकर नगरी से धमतरी की तरफ जा रही थी,उसी दौरान बनरौद के पास यात्री बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गया और बस में लगी कांच टूटकर बिखर गया…

बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस चालक को ज्यादा चोट लगी है। वहीं अन्य 4 से 5 यात्रियों की हल्की चोटें आयी है जिन्हें उपचार के अस्पताल भेजवाया गया है। इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया।

इस मामले में केरेगाँव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि बनरौद ढलान के पास मनीष,सिद्धिविनायक की बस और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिससे चालक को चोट लगी है जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है ..वहीं कांच टूटने की वजह से 7 से 8 यात्रियों को हल्की चोटे लगी है जिनका प्राथमिक उपचार किया कराया गया। वहीं दो तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*‘पेंट द सिटी’ चमकारी अभियान के तहत शहर की दीवारें बन रही कला का केंद्र, जिला प्रशासन एवं निगम की अनूठी पहल, आज से वाल पेंटिंग प्रारंभ, 2 नवंबर तक अपनी कला को दीवाल पर निखारने का मिलेगा मौका*

Chunesh Sahu

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर* *समृद्ध और विकसित बस्तर बनाने का प्रयास : वन मंत्री श्री केदार कश्यप*

Chunesh Sahu

*जादुई जंगल का संविदा राजा और चमकता ठग: रहस्यमयी तख्त का खेल! —कब खुलेगा यह जादुई पर्दा!इनका संबंध किसी भी वास्तविक व्यक्ति, जिला पंचायत, या घटना से नहीं है

Chunesh Sahu

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने बालोद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया।

Chunesh Sahu

अवैध खनन CHAPTER_3…. *अवैध दर्री खदान में जमकर हंगामा……. माइनिंग दमकल बैरंग लौटी….* *दो लोगों को बनाया गया था बंधक….मोबाइल फोन छिनकर मारपीट किए जाने का सूत्र ….हो सकती है ग्राम प्रमुखों के खिलाफ एफआईआर….*

Chunesh Sahu

राशिफल 27 जुलाई: आज इन राशिवालों को रहना होगा सावधान, संभलकर करें निवेश

Admin