hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 26 नाम निर्देशन पत्र वितरण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा आज 15 नाम निर्देशन पत्र लिया गया
कवर्धा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के निर्वाचन अधिसूचना अनुसार 13 अक्टूबर से नाम निर्देशन की प्राक्रिया शुरू हो गई है। नाम निर्देशन के दूसरे दिवस आज 16 नवम्बर को विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 09 नाम निर्देशन पत्र इस तरह से कुल 15 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया है। इसके पूर्व पहले दिन विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 05 नाम निर्देशन पत्र इस तरह से कुल 11 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया था। इन दोनों दिनों में दोनो विधानसभा से कुल 26 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया है।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आज विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 नाम निर्देशन पत्र का वितरण किया गया है। नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार में  रमेश सिंह राजपूत, श्री हरेन्द्र कुमार डाहीरे, श्री परदेशी राम बांधडे,  यशवंत चंद्राकर, श्री थानेश्वर चंद्राकर और श्री बिशेषर सिंह पटेल शामिल है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 9 नाम निर्देशन पत्र का वितरण किया गया है। नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार  बिंदेश्वरी चंद्रवंशी,  मिलाप सिंह नेताम,  विजय शर्मा,  खड़गराज सिंह,  सुनील केशरवानी, श्री परसादी लाल कुम्हरे, श्रीमती रामेश्वरी धुर्वे, श्री लखन सिंह टंडन और  रामलोचन चद्रवंशी शामिल है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की अधिसूचना अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन होगा। पहले चरण में होने वाले निर्वाचन में कबीरधाम जिले के विधानसभा-71 पंडरिया एवं 72 कवर्धा शामिल है। नाम निर्देशन पत्र का वितरण 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, नामांकन पत्र की संवीक्षा 21 अक्टूबर, नामांकन पत्र की वापसी 23 अक्टूबर, मतदान की तिथि 07 नवंबर और मतगणना की तिथि 03 दिसंबर 2023 निर्धारित है।

संबंधित पोस्ट

4800 रूपये व 52 परी के साथ आठ जुआरी गिरफ्तार

Admin

*21 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन हुआ सम्पन्न….*

Chunesh Sahu

अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नगरी का माता तालाब सौंदर्यीकरण कार्य….40 लाख के सौंदर्यीकरण में गुणवत्ता से खिलवाड़, वार्डवासियों में रोष      मुख्यमंत्री से शिकायत की तैयारी जोरों पर 

Chunesh Sahu

*कबड्डी हमारा प्राचीन खेल, इसके उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए : पुष्पेंद्र चंद्राकर*

Chunesh Sahu

रजत जयंती पर आबकारी विभाग ने किया रक्तदान……

Chunesh Sahu

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस: 19 नवंबर का महत्व पुरुष संघर्ष के राही

hindmedianews