hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशशिक्षा

कबीरधाम जिले के कोहिनूर,शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित होंगे शिक्षक शिव कुमार बंजारे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पण्डरिया : पालकों तथा विद्यार्थियों के चहेता, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, शून्य से शिखर तक की सोच रखने वाले, अभाव में प्रभाव पैदा करने वाले, संघर्ष के राही – कर्म के पुजारी प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे को राजभवन के दरबार हाल में उत्कृष्ट एवं कर्मठ शिक्षक के रुप में माननीय श्री विश्वभूषण हरिचंदन राज्यपाल छत्तीसगढ़, माननीय श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री, माननीय श्री रविन्द्र चौबे शिक्षा मंत्री के हाथों राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे जी ग्रामीण अंचल में विगत 20 वर्षों से प्राथमिक शिक्षा का अलख जगाए हुए हैं। सामुदायिक सहभागिता से विद्यालय को भौतिक संसाधनों से समृद्ध बनाते हुए, स्वयं की कला से आकर्षक प्रिंट-रिच वातावरण निर्माण कर, वृहत वृक्षारोपण करके स्कूल परिसर को हरितिमा युक्त बनाकर सभी को विद्यालय की ओर आकर्षित करते रहे हैं, जिससे शाला की दर्ज़ संख्या, ठहराव, औसत उपस्थिति में वृद्धि सतत् रुप से परिलक्षित होता रहा है। वे प्रत्यक्ष प्रदर्शन करते हुए, अनुभावात्मक शिक्षा प्रदान करते हैं। आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर स्मार्ट क्लास का संचालन, आकर्षक टीएलएम निर्माण, कबाड़ से जुगाड़ करके गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करते हैं जिसके कारण श्री अरविंदो सोसायटी भारत द्वारा जिले में रोल मॉडल स्कूल के रूप में पहचान मिली। जन सहयोग से तथा शाला को विभाग से प्राप्त मदों का बेहतर उपयोग कर प्रार्थना स्थल का कांक्रीटीकरण, मोटर पंप, पानी टंकी, हैण्डवास बेसिंग, सोलर लाईट, व्यायाम उपकरण, पर्याप्त खेल सामग्री, SMART LED TV, DTH, प्रत्येक कक्षा में व्हाइट/ग्रीनबोर्ड, ग्रीन कारपेट, कूलर, पंखे, एग्जास्ट फैन लगवाकर शासकीय स्कूल को निजी विद्यालय से बेहतर बनाते हुए गांव में भी शहरों जैसे सुविधाएं मुहैया कराया। स्वयं के खर्च से विद्यार्थियों में शैक्षिक बदलाव के साथ उनके रहन-सहन में परिवर्तन लाने हेतु शैक्षिक सामग्री, स्कूल बैग,पेन कापी, टाई-बेल्ट, कंपास पानी बाटल वितरण कर साथ ही छात्राओं को शैक्षिक गोद लेकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हैं। कोरोना काल के दौरान विषम परिस्थितियों में भी विद्यालय ग्राम में स्थाई टेंट लगाकर मोहल्ला में स्मार्ट क्लास का संचालन कर शत् प्रतिशत विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़े रखा। प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन तथा जवाहर उत्कर्ष में चयनित हुए। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के कारण शाला में अन्य गांवों के छात्र अध्ययन करते हैं। शिवकुमार बंजारे शिक्षण के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में भी बेहतर कार्य करते रहे हैं- उपचारात्मक शिक्षा, हस्त पुस्तिका निर्माण, साहित्यिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना, मानवीय मूल्यों की शिक्षा, सामाजिक जन जारुकता, जिले में नशामुक्ति अभियान रथयात्रा में सक्रिय भागीदारी, ड्राप आउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाना, चित्रकला,पेंटिंग, टेलरिंग, सजावट, हस्तकला, कौशल विकास कार्यक्रम, अत्याधुनिक तकनीकों से शिक्षा प्रदान करते हैं। छ.ग.शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी को विद्यालय में क्रियान्वित कर छ.ग.शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर हमारे नायक के रूप में चयनित होकर सम्मानित हुए। पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 में विद्यालय के हस्त पुस्तिका को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट अकादमिक दायित्व निर्वहन एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत पुरस्कार,पढ़ई तुंहर पारा तथा आनलाईन क्लास में उत्कृष्ट योगदान हेतु शिक्षक दिवस के अवसर पर छ.ग.शासन स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव तथा शिक्षा सचिव द्वारा सम्मानित किया गया। इनोवेटिव पाठशाला के संचालन हेतु उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक सम्मान। पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 में सर्वश्रेष्ठ योगदान हेतु उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान। संभागीय शिक्षा गौरव अलंकरण उत्कृष्ट प्रधान पाठक पुरस्कार‌। श्री अरविंदो सोसायटी द्वारा लगातार 3 बार टीचर इनोवेशन अवार्ड। राज्यस्तरीय अक्षय शिक्षा अलंकरण। शिक्षा विभाग से, समाज से, शासन से तथा भारत के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर शैक्षिक गतिविधियों पर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। विशिष्ट प्रतिभा सम्पन्न शिक्षक के रूप में समाज व शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण भावना, उत्कृष्ट नवाचारी शैक्षणिक कार्यों के फलस्वरूप राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित होकर 5 सितंबर 2023 को सम्मानित होंगे।युवा शिक्षकों तथा आने वाले पीढ़ी के लिए बंजारे जी मार्गदर्शक तथा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। श्री बंजारे जी को शाला परिवार से, समाज से, परिवार से, शिक्षक समुदाय से, छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश के अनेक राज्यों तथा शैक्षिक संगठनों से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये जा रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

फर्जी रॉयल्टी के जरिए रेत की अवैध निकासी……चार आरोपियों के विरूद्ध मगरलोड थाने में FIR दर्ज

Chunesh Sahu

अतिशीघ्र खुलेगा गुणडरदेही मे पोस्ट आफिस कार्यालय..  माननीय सांसद जी के प्रयास से गुणडरदेही सहित क्षेत्र वासियों को मिलेगा लाभ.. 

Chunesh Sahu

शारीरिक शोषण करने वाला को पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

जूनियर हॉकी में रचा इतिहास—भारत को मिला पहला कांस्य पदक

Sakshi Bansod

दंतेवाड़ा में नक्सलियों का आत्मसमर्पण 37 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का लिया निर्णय

Sakshi Bansod

वृहदृ पौधारोक्षण एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 के तहत् मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद श्री चंद्रकांत कौशिक जी की अध्यक्षता में 18 जुलाई को

Chunesh Sahu