hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेश

रानीदाहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए कवर्धा के 2 युवकों की डूबने से हुई मौत, परिवार में मातम 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा : तहसील बोडला क्षेत्र अंतर्गत आने वाली रानीदहरा जल प्रपात में 2/9/2023 को लगभग 4:30 बजे शाम को अजीत कुंभकार पिता बजारू उम्र 25 साल वार्ड 15 कवर्धा निवासी अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो वाहन से पिकनिक मनाने रानीदरहा जलप्रपात गए थे । कुछ साथी झरना के किनारे में खाना खा रहे थे ,तो कुछ साथी झरना के पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान 1 राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर उम्र 25 साल साकिन देवागन पारा कवर्धा 2 शुभम झरिया पिता अशोक झरिया 25 वर्ष साकिन मठपारा कवर्धा जो कि नहाते समय झरने के पानी में डूब गए और नही मिले। साथियों द्वारा गमछा, शर्ट का रस्सा बनाकर डूब रहे साथियों को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन नही बचा पाए। अन्य साथी जो साथ में थे,दीपक चौहान26 वर्ष, आशीष चौहान 25 वर्ष, उत्कर्ष श्रीवास्तव, हरि साहू 26 वर्ष, उदय भान, इनायत ख़ान 24 वर्ष एवम सरफराज ख़ान सुरक्षित है। घटना लगभग शाम के 5:30 बजे की बताई जा रही है। कुछ साथी बचाने में लगे थे तो कुछ साथी नीचे बचाने के लिऐ गांव वालो के पास गए थे । डायल 112 को कॉल करके सूचना दिए जाने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची पर कवर्धा के 2 युवकों को डूबने से नही बचाया जा सका। राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर और शुभम झरिया के मृत शरीर को झरने से 112 की टीम, रेस्क्यू टीम, और स्थानी लोगो की मदद से झरने से ढूंढकर निकाल लिया है।

संबंधित पोस्ट

सरस्वती शिशु मंदिर में केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का सुचारू संचालन, केंद्र अध्यक्ष चुन्नीलाल नेताम का भव्य स्वागत

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हमारे दिव्यांगजनों ने अपने सामर्थ्य ने बढ़ाया विश्व पटल पर भारत का गौरव : भावना बोहरा

hindmedianews

दिग्विजय महाविद्यालय मार्ग से नियमविरुद्ध भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने छात्र युवा मंच ने सौंपा ज्ञापन

Admin

नरौली ग्राम पंचायत डबरी में किया गया ग्राम सभा का आयोजन

dharmchandrakar

दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार 11.730 कि.ग्रा. गांजा, मोबाइल सहित बाइक जप्त

hindmedianews

*राम नावनीं में चाकू बाजी की घटना….* *युवक की हुई मौत…. जांच में जुटी कोतवाली पुलिस….*

Chunesh Sahu