hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार 11.730 कि.ग्रा. गांजा, मोबाइल सहित बाइक जप्त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, थाना पुलिस चिल्फी  क्षेत्र में लगातार सूचना संकलन कर नशे का अवैध तस्करी करने वाले के संबंध में कार्यवाही की जा रही है जो किसी छिपी नहीं है।

दिनांक 17.07.2024 को थाना चिल्फी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक स्लेटी रंग के एस पी साइन मो. सा. में दो व्यक्ति गांजा रखकर कवर्धा चिल्फी के रास्ते मंडला (म. प्र.) की तरफ जा रहे है. जिस पर वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा डीएसपी नक्सल सतीश धुर्वे, थाना प्रभारी चिल्फी उमाशंकर राठौर को सूचना कि तस्दीक कर आरोपीयों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना चिल्पी पुलिस टीम द्वारा NH-30 आबकारी चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी कर चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग दौरान मूखबीर के बताए अनुसार दो व्यक्ति स्लेटी रंग की मोटरसाइकिल में घाटी की तरफ से आते दिखा,जिसे पुलिस टीम द्वारा रोका गया। पूछताछ पर अपना नाम अनुज विश्वकर्मा पिता मुन्ना विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष पता LIG 386 धन्वंतरि नगर जबलपुर (म.प्र.) एवं एक विधि से संघर्षरत बालक होना बताये. पुलिस टीम द्वारा आरोपी के तलासी लेने पर एक पिट्ठू बैग में रखा हुआ मादक पदार्थ गांजा 11.730 कि.ग्रा., एक मोटर साईकल, वीवो कंपनी का मोबाइल कुल कीमती 2,30,000₹ बरामद हुआ जिसे जप्त किया जाकर आरोपी को NDPS एक्ट की धारा 20(ख )(ii)(ख)के तहत गिरफ्तार किया गया..एवं आरोपी को रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल एवं नाबालिक बालक को बाल न्यायालय पेश कर संप्रेषण गृह भेजा गया।उक्त कार्यवाही में निरी. उमाशंकर राठौर, उ.नि राजेश्वर सिंह , प्र. आर. गोकुल सोनकर, आर. गंगा धुर्वे, आंसू तिवारी, अजय चंद्रवंशी, पप्पू पनागर,सुनील मेरावी, पंकज यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

आपने भी जीवन बीमा पॉलिसी ले रखी है तो जरुर पढ़ें ये खबर

Sakshi Bansod

*गुण्डरदेही में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती*

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव.

Chunesh Sahu

सावन महीने में शराब बिक्री पर रोक लगाए सरकार: रवि मानिकपुरी

hindmedianews

स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर 135 छात्रों को टाई-बेल्ट वितरित किए

hindmedianews

बाबू पर अनियमितताओं की शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय… अनेक मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन….. धरना प्रदर्शन की चेतावनी

Chunesh Sahu