hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़

*मुतर्जर को जान से मारने की नियत से टंगिया से वार करने वाले आरोपी को मगरलोड पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*मुर्तजर द्वारा किये जा रहे मकान निर्माण को लेकर हुआ था आरोपी के बीच विवाद*

 

*पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्वरित कार्यवाही के दिये गए थे निर्देश*

 

*संक्षिप्त विवरण*-: 

मुर्तजर जनपद सदस्य थनेन्द्र तारक पिता उदेराम उम्र 46 वर्ष एवं आरोपी ठुमुक राम उर्फ ठुमेश्वर तारक का मकान एक जगह पर है दोनों पड़ोसी है।

 मुर्तजर नया मकान का निर्माण मकान कर रहा है।

 मकान निर्माण की बात पर पूर्व से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा है कि दिनांक 21.02.23 को रात्रि करीबन 08.30 बजे मूर्त० थनेन्द्र तारक खाना खाकर अपने निर्माणाधीन मकान को रोज की भांति देखने के गया था जो रात्रि में करीबन 09.30 बजे लडखडाते हुये लहुलुहान हालत में बांधा चौक की ओर आया जिसे देखकर प्रार्थी यादराम तारक व गवाहन पास में जाकर पूछे तो उसने बतायें कि ठुमुक तारक के द्वारा मकान निर्माण की बात को लेकर जान से मारने की नियत से पास में रखे टंगिया से गले मे वार कर रहा था, जो जबड़े एवं गाल के बीच में लगा

 जिससे वह घायल हो गया,जिसे ईलाज हेतु 108 एम्बुलेंस वाहन से ईलाज के लिए मगरलोड शासकीय अस्पताल लायें।

 जहां चेकअप बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर द्वारा रिफर करने पर बालाजी अस्पताल रायपुर ले जाकर ईलाज हेतु भर्ती कराया गया।

प्रार्थी यादराम तारक पिता उदेराम तारक उम्र 35 साल साकिन रांकाडीह थाना मगरलोड के द्वारा लिखित आवेदन पर थाना मगरलोड में अपराध क्र.44/23 धारा 307 भादवि० कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये थे।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी.कुरुद श्री कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी मगरलोड द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना कबुल किया है तथा घटना में प्रयुक्त लोहे के टंगिया को बरामद कर गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। 

आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना एवं पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आज दिनांक 23.02.23 को विधिवत् गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर जेल भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*-: ठुमुक राम उर्फ ठुमेश्वर तारक पिता स्व. राधेश्याम तारक उम्र 21 साल निवासी रांकाडीह, थाना-मगरलोड जिला धमतरी।

संबंधित पोस्ट

PM आवास में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई जिला पंचायत CEO का एक्शन, 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक बर्खास्त

Sakshi Bansod

नव पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने पदभार ग्रहण कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों से कि मुलाकात*

Chunesh Sahu

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर हस्ताक्षर, आरक्षण संशोधन विधेयक अब भी लंबित कांग्रेस ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब

Sakshi Bansod

गन्ना किसानो के 80 करोड़ का भुगतान आख़िर कब करेगी भाजपा सरकार, कांग्रेसियों ने कारखाना प्रबंधन को सौपा ज्ञापन

hindmedianews

कबीरधाम में पुलिस की सख्ती, होटल-लॉज और ढाबा संचालकों को दिए कड़े निर्देश, “समाधान एप्प” के उपयोग पर जोर

Sakshi Bansod

देवेन्द्र यादव मामले में भूपेश बघेल…

Sakshi Bansod