
…धमतरी डिस्ट्रिक्ट क्रिस्चियन फोरम ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया धमकाने की शिकायत
छग/ धमतरी…..
..धमतरी जिले के ग्राम पंचायत देवपुर में मसीही प्रार्थना भवन में संचालित प्रार्थना व आराधना में कुछ लोग गतिरोध उत्पन्न करने की शिकायत लेकर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और बताया कि कुछ लोग राजनैतिक लाभ के लिए पिछले कुछ सप्ताह से हर रविवार प्रार्थना में गतिरोध उत्पन्न करते आ रहे हैं और प्रार्थना भवन में स्वेच्छा से आने वाले लोगों को नहीं आने के लिए डराया धमकाया जा रहा है और गांव के चौक चौराहो में जबरन गैरकानूनी तरीके से रोका जा रहा है ईसाई समुदाय के लोगों ने बताया कि पहले भी शिकायत अर्जुनी थाने एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया था लेकिन अब तक उचित कार्यवाही नहीं होने से कुछ लोग डरा धमका कर लगातार गतिरोध उत्पन्न कर रहे हैं जिसकी शिकायत आज पुनः अर्जुनी थाना पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की गई है।

इस मामले पर धमतरी कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि ईसाई समुदाय के लोग आज शिकायत लेकर पहुंचे थे जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी जाएगी साथ ही कलेक्टर ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सबको है किसी के साथ अन्याय होने नहीं दिया जाएगा ।
चुनेश साहू 7049466638





