hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

अभाविप धमतरी ने विरोध प्रदर्शन करते हुवे फुका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला। प्रत्यक्ष प्रणाली से ही छात्रसंघ चुनाव की माँग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अभाविप धमतरी ने विरोध प्रदर्शन करते हुवे फुका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला।
प्रत्यक्ष प्रणाली से ही छात्रसंघ चुनाव की माँग

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय महाविद्यालय परिसर के सम्मुख छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की माँग को लेकर उच्चशिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया । ज्ञात हो अभाविप प्रारंभ से ही प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहा है और इस संदर्भ में इस वर्ष प्रत्येक महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में ज्ञापन सौंपा था ।

अभाविप का सुविचारित मत है कि छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से ही समाज के सम्मुख एक शसक्त छात्र नेतृत्व उभर कर सामने आती है जो निकट भविष्य में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नेतृत्व करती है । प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव ने कहां की राजस्थान में जिस तरह से छात्र संघ चुनाव हुए और राजस्थान की युवा शक्ति ने जिस तरह से सत्तारूढ़ पार्टी के छात्र संगठन को नकारा उससे छत्तीसगढ़ सरकार डरी हुई है और कहीं पूरे प्रदेश की युवा शक्ति उसे नकार न दे इस डर से वह छात्र संघ चुनावों से पीछे हट रही है , प्रदेश सरकार छात्र शक्ति से डर रही है। जिला संयोजक पूजा यादव ने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों के अधिकार के लिए सैदव संघर्षरत रही है हम विद्यार्थियों के अधिकार का हनन नही होने देंगे ।
इसी निमित्त आज पीजी कॉलेज सम्मुख विद्यार्थियों संग अभाविप धमतरी द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया ।नगर मंत्री सुभाष यादव ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार डरता हैं इसलिए वह छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से नही कराना चाहता यह सरकार विद्यार्थियो के नेतृत्व को दबाने का प्रयास कर रहे हैं जो की गलत हैं। अगर छात्रसंघ चुनाव होता है तो निश्चित रूप से कुशल नेतृत्वकर्ता सामने आयेंग।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष साहू, जनजाति छात्र कार्य प्रमुख मुशकुंद ध्रुव, माइकल साहू,हितेश लहरे, दुर्गेश सिन्हा, ज्योति सोनी,प्रियंका साहू,सरगम साहू,एकता निषाद,कुसुम सिन्हा,गीतांजलि,पिंकी,पल्लवी गोस्वामी, वीना साहू,सिद्धार्थ,छबिलाल,ललित, मोहेंद्र, भरत, करन सतेंद्र, पेमेश, हर्ष,राज,कपिल इत्यादि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

चुनेश साहू 704946663

संबंधित पोस्ट

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भोरमदेव-आश्रम में संपन्न हुआ विद्यार्थी अनुष्ठान शिविर

hindmedianews

जरूरतमंद को युवा पत्रकार और साथी के द्वारा गया किया रक्तदान…*

Chunesh Sahu

बिलासपुर वनमंडल के बेलगहना वनपरिक्षेत्र अंतर्गत खोंगसरा में हिरण की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल”….!

शासन प्रशासन मौन , विद्यालय खंडहर में तब्दील ।

hindmedianews

लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू को मिल रहा अपार जनसमर्थन… लोग सुख दुःख के मानने लगे हैं साथी

Chunesh Sahu

*भारत अमेरिका व्यापार समझौते में हस्ताक्षर न करने और इराक हमले को रोकने व शांति स्थापित करने की मांग_ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा

Chunesh Sahu