hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

*नगर भखारा के प्रधानपाठक श्री जीवन लाल साहू हुवे सम्मानित*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*नगर भखारा के प्रधानपाठक श्री जीवन लाल साहू हुवे सम्मानित*

 

 

*शिक्षक दिवस के याद में नगर भखारा के प्रधान पाठक श्री जीवन साहू के सेवानिवृत्त होने पर उनके पढ़ाये हुवे छात्र लालबहादुर साहू ,स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ डॉक्टर योगेंद्र निषाद, शिक्षा विभाग स्टाफ के प्रभारी प्रधान पाठक श्री दिलीप देशलहरे ने घर पहुंच कर पुष्पगुच्छ ,श्रीफल व गिफ्ट देकर पुराने दिनों को याद करके गुरुजन का सम्मान किए ।*

*स्थानांतरित संगठन के प्रांत अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेश रायपुर संभाग उपाध्यक्ष श्री लालबहादुर साहू ने कहा अधिकांश शिक्षक बाहर ही सेवा देना पसंद करते हैं लेकिन हमारे सर श्री जीवन साहू अपने जीवन पर्यंत सिर्फ भठेली भखारा में ही सेवा दिये और अपने नगर के लोगों को ही पढ़ा लिखा कर इस काबिल बनाए कि उनके पढ़ाये हुवे छात्र आज इंजीनियर ,डॉक्टर, नर्स व शिक्षक के उच्च पद पर आसीन हैं गुरु की कृपा दृष्टि के कारण ही है इतिहास गवाह है चंद्रगुप्त गुरु चाणक्य के बिना सम्राट नहीं बन पाता, वीरशिवाजी का छत्रपति बनना ,रामायण में राम का नाम विस्वामित्र के कारण व अर्जुन का महाभारत में प्रसिद्धि गुरु द्रोण के बिना संभव नही था।*

*चंद्रगुप्त चाणक्य बिना सम्राट कभी ना बन पाता ।*

*वीर शिवाजी रामदास बिना छत्रपति न कहलाता।।*

*विश्वामित्र वशिष्ट बिना रामायण में राम का नाम नहीं होता।*

*गुरु द्रोण बिना महाभारत में अर्जुन का नाम नहीं होता।।*

*इसीलिए तो वेदों ने गुरु महिमा का बखान किया है।*

*ईश्वर से भी बढ़-चढ़कर गुरुओं का सम्मान किया है ।।*

*हमारे माता पिता के बाद हमको पढ़ाने वाले ही जो हमारे शिक्षा का नीव गढ़ते है असली गुरु है जो हमे जीवन के संघर्षों में जीना सिखाते है सभी को अपने पढ़ाये हुवे गुरु का सदैव सम्मान करना चाहिए ।*

 

*डॉक्टर योगेंद्र निषाद ने कहा कि हमारे सर सही समय पर स्कूल पहुंचे थे और सरल स्वभाव के धनी थे।*

*स्टॉफ के प्रभारी शिक्षक श्री दिलीप देशलहरे ने बताया कि वे सेवाकाल में हमेशा अनुशासित शिक्षक व मार्गदर्शक रहे हैं नगर भखारा भठेली से ही सेवा प्रारंभ किए और भखारा भठेली से ही सेवानिवृत्त हुए है ।*

 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

जन्मोत्सव पर श्री हनुमान चालीसा के पाठ व भंडारा का आयोजन हुआ सैगोना में

Chunesh Sahu

धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन बाइक और नकदी सहित नाबालिग आरोपी गिरफ्ता

Chunesh Sahu

सहसपुर लोहारा में 10 दिसंबर को स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन 

hindmedianews

*राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वश्रेठ स्वयंसेवक अवार्ड से सम्मानित महेन्द्र साहू*

Chunesh Sahu

*पत्रकार सुधीर चौहान ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण,लोगो से भी की अपील*

Chunesh Sahu

प्रदेश स्तरीय लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक में शामिल हुए बालोद जिला के अध्यक्ष,

Chunesh Sahu