hindmedianews
Breaking News
अन्यखेलछत्तीसगढ़

*राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वश्रेठ स्वयंसेवक अवार्ड से सम्मानित महेन्द्र साहू*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वश्रेठ स्वयंसेवक अवार्ड से सम्मानित महेन्द्र साहू*

 

राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवे दिन शिविर समापन समारोह के साथ राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना उच्च शिक्षा विभाग छग शासन द्वारा किया गया। जिसमे बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक महेन्द्र कुमार साहू को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक अवार्ड से सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के श्री जितेन्द्र उदय मुदियार अध्यक्ष राज्य युवा आयोग छग शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति शारदा वर्मा आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग छग शासन, विशिष्ठ अतिथि प्रो केशरी लाल वर्मा कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, श्रीमती अरुणा पलटा कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, डॉ आरपी अग्रवाल कार्यक्रम समन्वयक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, श्री आनंद त्रिपाठी अध्यक्ष कृष्णा महाविद्यालय शिक्षण समिति, डॉ नीता बाजपेई राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी एवम पदेन उपसचिव उच्च शिक्षा विभाग छग शासन रहे। माननीय अतिथियों के हाथो स्वयंसेवक महेन्द्र कुमार साहू को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक अवार्ड एवम पुरस्कार की राशि चेक प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ एल एस गजपाल प्रभारी कार्यक्रम समन्वयक रासेयो पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर डॉ अमर सिंह साहू रासेयो जिला संगठक जिला धमतरी राष्ट्रपति पुरस्कृत आरडी सत्येंद्र साहू इनके साथ उपस्थित रहे। प्रो केशरी लाल वर्मा कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवम डॉ एल एस गजपाल प्रभारी कार्यक्रम समन्वयक रासेयो पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने स्वयंसेवक महेन्द्र कुमार साहू को शुभकामनाएं प्रदान की। स्वयंसेवक महेन्द्र कुमार साहू को यह पुरुस्कार उनके द्वारा चलाए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जिसमें वृक्षारोपण, रक्तदान जागरूकता अभियान, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता रैली, स्वास्थ्य शिविर, कोरोना जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति कार्यक्रम, पोषण अभियान, जल संरक्षण अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान, रोको टोको अभियान,मतदाता जागरूकता अभियान में किए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जा रहा है। स्वयंसेवक महेन्द्र कुमार साहू को जिला प्रशासन धमतरी द्वारा सर्वश्रेष्ठ कैम्पस एंबेसडर पुरुस्कार 2020 एवम स्वीप डिस्ट्रिक्ट आईकॉन 2022 से सम्मानित किया गया है। राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक अवार्ड प्राप्त करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रीदेवी चौबे, जिला संगठक डॉ अमर सिंह साहू, कार्यक्रम अधिकारी प्रो निरंजन कुमार, कार्यक्रम अधिकारी प्रो आकांक्षा मरकाम, स्वीप प्रभारी प्रो पंकज जैन एवम पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो कोमल प्रसाद यादव और समस्त महाविद्यालय स्टाफ सहित वरिष्ठ स्वयंसेवक राष्ट्रपति पुरुस्कृत आरडी सत्येन्द्र साहू, प्राची शर्मा, गोपी कुर्रे, प्रेमराज देवांगन, रूपेश देवांगन, यशवंत सिन्हा, लकेश्वरी साहू, अपर्णा शर्मा, लीना गजेंद्र, टीमेश साहू, तोषण साहू, लिकेश्वरी निषाद साक्षी शर्मा, मोनिका गंगवीर,यशोदा साहू, वंदना ध्रुव, हेमचरण साहू,दिलेश्वर, डीगेश्वर, संकेत साहू यीशु सोनबेर एवम अन्य सभी स्वयंसेवकों ने शुभकामनाए प्रदान की।

 

संबंधित पोस्ट

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान”मिशन मोबाइल तलाश” चलाकर धमतरी पुलिस ने 103 नग मोबाईलों को किया गया रिकवर* *लगभग 20 लाख रूपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल किये गये रिकवर* *जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुई थी मोबाइल गुमने की रिपोर्ट* *पुलिस अधीक्षक ने किया रिकवर मोबाईल को गुम मोबाईल के वैद्य धारकों को सुपूर्द* *गुम हुए मोबाईल के मिलने की आस छोड़ बैठे लोगों ने मोबाईल वापस मिलने पर हुए खुश, दिया धन्यवाद*

Chunesh Sahu

मुंदेरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश*

Chunesh Sahu

ग्राम विकास की नई दिशा : आदि कर्मयोगी अभियान की तैयारियों पर ग्राम पंचायत सचिवों की विशेष बैठक

Chunesh Sahu

*प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित लीलर का शुभारंभ*  *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन*

Chunesh Sahu

*गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम चिचबोड़ में स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण एवं गडि़या देव मंदिर के पास मंच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

युवा कांग्रेस नेता देवेन्द्र साहू ने अपने जन्मदिन पर किया रक्तदान.. बालोद सहित दर्जन भर गांव में युवाओ ने केक काटकर मनाया जन्मदिवस…

Chunesh Sahu