hindmedianews
Breaking News
अन्य

*पत्रकार सुधीर चौहान ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण,लोगो से भी की अपील*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*पत्रकार सुधीर चौहान ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण,लोगो से भी की अपील*

 

बरमकेला:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के तेज तर्रार व युवा पत्रकार सुधीर चौहान ने पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए अपने बाड़ी परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपने मां के साथ साथ पूरे परिवार के सभी सदस्यों के नाम से एक एक वृक्ष रोपण किया। इस दौरान सभी के नाम से फलदार और छायादार पौधे लगाए और उसकी देखभाल तथा सरंक्षण करने का भी संकल्प लिया। पत्रकार चौहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सभी वृक्ष का रोपण किया,जिसमे राज मिस्त्री बहादुर, बालाजी ( बिहारी) और नानकुन यादव साथ रहे।

 

*लोगों से की खास अपील…*

 

पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। अगर हर एक व्यक्ति एक पौधा लगाएगा तो आने वाले समय में हमारी प्रकृति खुशहाल होगी पेड़-पौधे से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलता रहेगा। दरअसल लगातार बढ़ रही वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है। इसलिए लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ कर सभी को एक-एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख 64 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

hindmedianews

ग्राम भुसरेंगा के प्राथमिक शाला मे बच्चों को नेवता भोज कराया एवं स्वागत किया

Chunesh Sahu

*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिवस; मंदिरों में की पूजा-अर्चना, मरीजों को बांटे फल*

Chunesh Sahu

डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग के लिए, दीपक यादव को मिला सम्मान

hindmedianews

गुण्डरदेही में भक्तिमय आयोजन: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘जस झांकी प्रतियोगिता’ का किया शुभारंभ*

Chunesh Sahu

8से 14 जनवरी तक ग्राम मुडपार में होगा शिव महापुराण कथा,, पंडित अनिल तिवारी जी सुनाएंगे भगवान शिव की महिमा का गुणगान,,,,

Chunesh Sahu