hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम पुलिस के पांच उप. निरीक्षकों को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दी गई

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
 छत्तीसगढ़ /कबीरधाम : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कबीरधाम पुलिस के 05 उप. निरीक्षक जिसमें उप. निरीक्षक कृष्णा सिंह धुर्वे, रक्षित केंद्र कबीरधाम, उप. निरीक्षक भूवर लाल साहू थाना सहसपुर लोहारा, उप. निरीक्षक शिव कुमार साहू रक्षित केंद्र कबीरधाम, उप. निरीक्षक गोपाल सिंह राजपूत रक्षित केंद्र कबीरधाम, उप. निरीक्षक डोमार साहू थाना सहसपुर लोहारा का सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
(1) उप. निरीक्षक कृष्णा सिंह धुर्वे जो वर्तमान में कबीरधाम जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ होकर कार्यरत थे, जो जिला बिलासपुर के रहने वाले हैं, तथा पुलिस विभाग में कुल 33 वर्ष 04 माह 26 दिन की सेवाएं दिए हैं। जो दिनांक- 05.01.1989 में आरक्षक (जी.डी.) के पद पर -जिला- बिलासपुर में भर्ती हुए और अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए, 03. पदोन्नती -आरक्षक से प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से सउनि, सउनि. से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए आज दिनांक-31.05.2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं।
(2) उप. निरीक्षक भूवन लाल साहू वर्तमान में कबीरधाम जिले के थाना लोहारा में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे, जो जिला राजनांदगांव के निवासी है, तथा पुलिस विभाग में कुल 37 वर्ष 11 माह 29 दिन की सेवाएं दिए हैं। जो जिला राजनांदगांव में दिनांक- 02.06.1984 को आरक्षक (जी.डी.) के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती होकर अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए
 03. पदोन्नती प्राप्त कर आरक्षक से प्रधान आरक्षक- प्रधान आरक्षक से सउनि, सउनि. से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त कर जिला कबीरधाम के थाना बोड़ला, कुण्डा, भोरमदेव, स.लोहारा, पण्डरिया, पिपरिया, चौकी पोड़ी, चारभाठा, रक्षित केन्द्र कवर्धा मे अपनी सेवाएं दिए हैं। (3) उप. निरीक्षक श्री शिवकुमार साहू वर्तमान में जिले के रक्षित केन्द्र कबीरधाम में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे, जो जिला रायपुर के रहने वाले हैं, जिनके द्वारा पुलिस विभाग में कुल 38 वर्ष 08 माह 15 दिन की सेवाएं दिए हैं, तथा जो दिनांक- 16.09.1983 को आरक्षक (जी.डी.) के पद पर जिला- दुर्ग में भर्ती होकर अपने उच्च कार्यों के बदौलत 03. पदोन्नती प्राप्त कर आरक्षक से प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से सउनि, सउनि. से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त कर जिला कबीरधाम के थाना पाण्डातराई, चौकी पोड़ी, रक्षित केन्द्र कबीरधाम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। (4) उप. निरीक्षक श्री गोपाल सिंह राजपूत जिला कबीरधाम के निवासी है, जो पुलिस विभाग में 40 वर्ष 07 दिन की सेवाएं देकर आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जो दिनांक- 24.05.1982 को आरक्षक (जी.डी.) के पद पर जिला राजनांदगांव में भर्ती होकर अपने उच्च कार्यों के चलते 03. पदोन्नती प्राप्त कर आरक्षक से प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से सउनि, सउनि से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त कर कबीरधाम जिले के थाना रेंगाखार, भोरमदेव, कुण्डा, तरेगांव जंगल, कवर्धा, चौकी चारभाठा, रक्षित केन्द्र कबीरधाम में अपनी सेवाएं देते हुए आज सेवानिवृत्त हुए हैं। (5) उप. निरीक्षक डोमार सिंह साहू वर्तमान में थाना सहसपुर लोहारा में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे, जो जिला राजनांदगांव के रहने वाले हैं, तथा पुलिस विभाग में कुल-42 वर्ष 04 दिन की सेवाएं दिए हैं। जिनके द्वारा दिनांक- 27.05.1980 को आरक्षक (जी.डी.) के पद पर जिला – राजनांदगांव में भर्ती हुए तथा अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए पुलिस विभाग में पदोन्नती प्राप्त कर आरक्षक से प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से सहायक उप.निरीक्षक, सहायक उप.निरीक्षक, से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर कार्यरत थे, जिनके द्वारा जिले के थाना स. लोहारा, पण्डरिया, रक्षित केन्द्र कवर्धा में पदस्थ होकर अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए आज सेवानिवृत्त हुए हैं।
उक्त अधिकारियों के सेवा अवधि में किसी प्रकार की विभागीय जॉच या किसी प्रकार का विभाग द्वारा सजा नही मिला जो उनके उतकृष्ट कार्य कुशलता का प्रमाण है। जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेंद्र कुमार बेंताल, उप. पुलिस अधीक्षक श्री जय सिंह मरावी, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह एवं समस्त कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यकुशलता और उतकृष्ट कार्यो की प्रशंसा करते हुए इनके कार्यों की जमकर सराहना किया गया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर मंगलमय जीवन की कामना की गई। जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एवं उप. पुलिस अधीक्षकों के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मान पूर्वक श्रीफल, एवं प्रतीक चिन्ह और सेवा सम्मान भेंट कर भावभिनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवागांव डु में परिक्षेत्रीय “कर्मा जयंती महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विभिन्न वार्ड में किया दौरा, जनता की समस्याओं का निराकरण करने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Admin

टेस्ट, ट्रीट, टॉक’ मॉडल से कबीरधाम में एनीमिया उन्मूलन अभियान तेज “एनीमिया मुक्त भारत” की ओर कबीरधाम के बढ़ते कदम, 350 से अधिक महिलाओं को मिला स्वास्थ्य प्रशिक्षण

Sakshi Bansod

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाईन आवेदन 16 सितंबर तक

hindmedianews

वनांचल की दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपमुख्यमंत्री ने दिलाई स्कूटी

Sakshi Bansod

*ये धमतरी राजस्व है जो रच रहा नए नए कीर्तिमान…* *विधानसभा में गूंजा मामला, फिर भी मगरलोड तहसील में फाइलों पर कुंडली मार कर बैठे अफसर..* *सरकारी जमीन के सौदागरों पर प्रशासन मेहरबान..*

Chunesh Sahu