hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवागांव डु में परिक्षेत्रीय “कर्मा जयंती महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
  1. *आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवागांव डु में परिक्षेत्रीय “कर्मा जयंती महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होकर माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की व समाज के पदाधिकारीयों, सदस्यों का आतिथ्य सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया।*

 

*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी ने कहा कि कर्मा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समाज के सभी पदाधिकारीयों, प्रबुद्धजनों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।साहू समाज का हमेशा गौरव शाली इतिहास रहा है चाहे वह कृषि के क्षेत्र में हो या शिक्षा के क्षेत्र में हो इस समाज के लोगों ने खूब मेहनत कर सभी क्षेत्रों में सफलता अर्जित की है। माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्मा माता की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान किया ऐसे सामाजिक आयोजन की हमारे संस्कृतिक को बल प्रदान कर हमारे आने वाले पीढियों को प्रेरणा प्रदान करता है।*

कार्यक्रम में उमाशंकर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अर्जुंदा, श्रीमती मीना साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, श्रीमती गौरी उत्तम निषाद जनपद सदस्य, श्रीमती देवेश्वरी साहू सरपंच, रमेश साहू, सागर साहू, रामनिवास साहू, चैतराम साहू, श्रीमती धरम साहू, कमल किशोर साहू, थलेश साहू, गोकुल साहू, हरिशंकर साहू, केसु राम साहू, पुनीत राम साहू, श्रीमती उर्मिला साहू, भागवत साहू, मनोज साहू, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, परिक्षेत्रीय साहू समाज के पदाधिकारी सहित साहू समाज की महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित रही।

हिन्द मिडिया

रिपोर्टर यादराम साहू विज्ञापन समाचार के लिए संपर्क करेंमो, 9009338660

संबंधित पोस्ट

अरिहंत एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न, ,, नए भवन का अतिथियों ने किया लोकार्पण ,,,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Chunesh Sahu

जिला स्तरीय युवा उत्सव में पीएम श्री सेजेस पंडरिया के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन,व्याख्याता जी. आर. साहू की भूमिका रही सराहनीय

hindmedianews

कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी में दौरा

Chunesh Sahu

*सूचना का अधिकार जनता की भलाई के लिए-श्री राउत* *ऑनलाईन वेबपोर्टल के माध्यम से आवेदकों को नई सुविधा* *आयोग के स्थापना दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न*

Chunesh Sahu

अंतराज्यीय डीजल चोरो को पकड़ने में थाना बोड़ला पुलिस को मिली सफलता

hindmedianews

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्कूल शिक्षा द्वारा किया जा रहा है विभिन्न गतिविधियों का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दल्लीराजहरा में आयोजित किया गया मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान

Chunesh Sahu