hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर लगातार 02 माह तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना कुंण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ/कबीरधाम: जिले के थाना कुंण्डा में पीड़िता के द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि आरोपी विक्की चंद्राकर के द्वारा शादी करने का झांसा देकर दिनांक -21/03/2022 से दिनांक- 28/05/2022 तक लगभग दो माह अपने साथ रखकर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया है, तथा मेरे द्वारा जब शादी करने की बात विक्की चंद्राकर से कहां गया तो शादी करने से सीधे इंकार कर रहा है, व मारपीट गाली गलौच कर घर से भाग जाने कहा गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त घटना से अवगत कराया गया, जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक श्री मुकेश यादव के द्वारा आरोपी के पता तलाश हेतु विशेष टीम तैयार कर आरोपी के होने के हरसंभव स्थान पर रवाना किया गया। दौरान विवेचना के पुलिस टीम के द्वारा आरोपी विक्की चंद्राकर पिता संतोष चंद्राकर उम्र 29 साल साकिन साल्हेघोरी थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली, हाल पता कुण्डा जिला कबीरधाम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध थाने में उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना कुंण्डा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

अवैध प्लाटिंग , अवैध खनन , शिक्षक भर्ती , महानदी पर जर्जर पुल समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर विधायक ओंकार साहू ने शीतकालीन सत्र में लगाया – प्रश्न..राइस मिलरों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Chunesh Sahu

गीता गीता ग्रंथ पूजन वार्षिक सम्मेलन कोसरिया यादव समाज  सर्किल मोहदीपाठ जिला =बालोद छत्तीसगढ़ 

Chunesh Sahu

ऐसी पत्नी किसी को न मिले! रो-रोकर सुनाई पति की हत्या की कहानी, खुद ही प्रेमी संग दी सुपारी

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का ‘फाइनल हिसाब’ करेंगे अमित शाह! हिडमा–बसवराजू ढेर, अब सिर्फ 150 बचे नक्सली

Sakshi Bansod

शासकीय हाई स्कूल पेंडरवानी में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

Chunesh Sahu

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना

Chunesh Sahu