छत्तीसगढ़ : राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर RSS और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. बघेल ने भाजपा पर धर्म की राजनीतिक करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राम को मर्यादा पुरुष के रूप में हम लोग मानते हैं. राम भद्र पुरुष हैं राम हमारे लिए आदर्श हैं इसलिए रामराज्य की कल्पना हम लोग करते हैं. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से राम की छवि को बदलने की कोशिश की जा रही है. युद्धक राम के रूप में दिखाने की कोशिश हो रही है.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगे कहा कि इसी प्रकार से हनुमान जी जो भक्ति ज्ञान और शक्ति का समूचे हैं, उनकी भी छवि को बदलने की कोशिश की जा रही है. एक आक्रोशित हनुमान जी के रूप में दिखाया जा रहा है, यह समाज के लिए उचित नहीं है.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर राज्य के पूर्व CM रमन सिंह ने पलटवार किया है. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस परिवार भगवान राम के अस्तित्व को मानता नहीं है, सबूत मांगता है. रामसेतु को तोड़ने के लिए तैयार हो जाता है और राम मंदिर निर्माण को टाल कर रखता है और आज अचानक राम भक्त होने का नाटक कर रहे हैं.