
धमतरी नगर निगम सभी वार्डों के लिए BJP ने किए नाम ज़ारी देखें लिस्ट


2.
*धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
*73 पौवा देशी मसाला कीमती 8030/-रूपये एवं हिरो स्प्लेण्डर कीमती 40,000/-रूपये,कुल 48030/-रूपये किया गया जप्त*
*आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरुद में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही*

*संक्षिप्त विवरण* धमतरी पुलिस थाना कुरूद को कल मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति एक काला कलर स्प्लेण्डर मो०सा० क्र० CG 05 R 8541 में सीट के उपर बीच में नीला कलर की थैला में अवैध रूप से शराब रखकर कुरूद भट्टी से निकलकर नारी रोड की ओर जा रहे है की सूचना पर हमराह स्टॉफ के भरदा मोड कुरूद के पास जाकर घेराबंदी कर एक काला कलर स्प्लेण्डर मो०सा० क्र० CG 05 R 8541 में दो व्यक्ति को पकडकर उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना प्रेमनारायण साहू पिता राजेश साहू उम्र 18 वर्ष, भुनेश्वर मारकंडेय पिता विश्वामित्र मारकंडेय उम्र 18 वर्ष दोनो मेडरका का रहने वाले बताये, मो०सा० के सीट के बीच में रखे नीला कलर थैला, जिसमें अंग्रेजी से सिगनेचर लिखा हुआ की तलाशी लेने पर थैला के अंदर 73 पौवा देशी मसाला शराब सीलबंद हालत में मिला,आरोपीगण को उक्त मो०सा०को मुकेश चंद्राकर होना बताये जाने पर आरोपी प्रेमनारायण साहू एवं भुनेश्वर मारकंडे के कब्जे से 73 पौवा देशी मसाला शराब कुल 13.140 लीटर कीमती 8030/- रूपये एवं हिरो स्प्लेण्डर मो०सा० क्र० CG 05 R 8541 कीमती 40,000/- रूपये कुल 48030/- रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध थाना कुरुद में अप० क्र०-32/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी प्रेमनारायण साहू पिता राजेश साहू एवं मुनेश्वर उर्फ भुनु मारकण्डेय पिता विश्वामित्र मारकण्डेय साकिन मेडरका थाना कुरूद को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*आरोपीगण का नाम*-: *(01)* प्रेमनारायण साहू पिता राजेश साहू उम्र 18 वर्ष 11 माह 02 माह, साकिन मेडरका थाना कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.)
*(02)* मुनेश्वर उर्फ भुनु मारकण्डेय पिता विश्वमित्र मारकण्डेय उम्र 18 वर्ष 02 माह साकिन मेडरका थाना कुरूद जिला धमतरी (छ.ग.)
उक्त कार्यवाही में थाना कुरुद से म.प्रआर.नीरा सोरी,आर.डेनेश्वर टंडन, गहेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।
3.गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा पुलिस कार्यालय धमतरी में झंडा फहराया गया।
बाद सभी पुलिस अधिकारियों सहित जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई

4.।
*स्काउट गाइड मार्च पास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया*

*धमतरी– गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एकलव्य खेल मैदान धमतरी में भारत स्काउट गाइड जिला संघ धमतरी की ओर से मार्च पास्ट में स्काउट गाइड ने भाग लेकर पूरे उत्साह के साथ बेहतर व शानदार प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्काउट प्रथम स्थान व गाइड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल सांसद के द्वारा प्रतीक चिन्ह, शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी आर जगदले, बी ई ओ अमित तिवारी जिला अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष गजानंद साहू, आकाश गिरी गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को व उनके प्रशिक्षक ललिता साहू, डॉ. कमलेश तिवारी,व सोनी सर को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई।*





