hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

जिला अस्पताल के आयुष विंग में किया गया आयुष सियान जतन क्लीनिक का शुभारम्भ हर माह के पहले गुरूवार को किया जाएगा वृद्धजनों का निःशुल्क इलाज

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिला अस्पताल के आयुष विंग में किया गया आयुष सियान जतन क्लीनिक का शुभारम्भ

हर माह के पहले गुरूवार को किया जाएगा वृद्धजनों का निःशुल्क इलाज

धमतरी, 06 मई 2022/ अब हर महीने के पहले गुरूवार को जिला चिकित्सालय स्थित आयुष विंग में बुजुर्गों का निःशुल्क इलाज आयुर्वेद पद्धति किया जाएगा। इसमें स्मृति हृस, कम सुनाई पड़ना, नेत्ररोग, जोड़ों का दर्द, लकवा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और शारीरिक दुर्बलता इत्यादि शामिल है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रदेश में 29 आयुर्वेदिक केन्द्रों पर सियान जतन क्लीनिक की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय धमतरी में भी 05 मई को आयुष सियान जतन क्लीनिक का शुभारम्भ किया गया।
      इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ.कौशिक ने बताया कि यहां बुजुर्गों का निःशुल्क जांच और इलाज किया जाएगा। आयुर्वेद इकाई जिला चिकित्सालय में संचालित होने से, लोगों को एक ही स्थान पर आयुर्वेद और एलोपैथी के विशेषज्ञों का परामर्श उपलब्ध हो सकेगा। शुभारम्भ अवसर पर इलाज के लिए पहुंचे बुजुर्गों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान 68 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क आयुष औषधी का वितरण किया गया और 20 लोगों को पंचकर्म चिकित्सा का लाभ दिया गया, जिसमें स्नेहन, स्वेदन, जानुबस्ती और शिरोधारा शामिल है। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.रविन्द्र तंखिवाले सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ के मंत्री-विधायक होंगे हाईटेक, प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन

Sakshi Bansod

चरित्र पर शंका करने वाले पति को चाकू से उतारा मौत के घाट..!!

Sakshi Bansod

*नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को बिरेझर पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार* *आरोपी द्वारा नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर किया गया था जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य*

Chunesh Sahu

नाबालिक बालिका से छेड़ छाड़ करने वाला आरोपी को चिल्फी पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

हहड़ताल खत्म कर काम पर लौटे जिला सहकारी संघ के कर्मचारी, अब तेज़ी से होगी धान खरीदी

Sakshi Bansod

नाबालिग बालिका के अपहरण का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार 

Sakshi Bansod