hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

पंण्डरिया पुलिस ने दिखाई दरियादिली।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

उपचार कराने में असमर्थ 02 मानसीक रोगीयो को पंण्डरिया पुलिस ने भेजा बेहतर इलाज हेतु राज्य मानसीक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेन्दरी बिलासपुर।

प्रतिनिधि ~ अजय जांगड़े 

 छत्तीसगढ़ / कबीरधाम  ~पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री मुकेश यादव के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर असहाय आम जनों की हर संभव मदद करने तथा वृद्ध/बुजुर्गों व मानसीक रूप से विक्षिप्तो के देखरेख के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के 02 मानसिक तौर पर अस्वस्थ युवकों की जानकारी प्राप्त होने पर परिवार जनों से मुलाकात करने पर परिवार जनों के द्वारा बताया गया कि हमारी आर्थिकFile image स्थिति ठीक ना होने से घर में उपस्थित मानसिक रोगी का उपचार नहीं करा पा रहे हैं। जिन का विशेष ध्यान रखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के मार्गदर्शन पर तत्काल थाना प्रभारी पंण्डरिया के द्वारा उक्त रोगियों का डाक्टरी परीक्षण कराकर व माननीय जेएमएफसी न्यायालय पण्डरिया के न्यायालय में पेश करने पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उक्त विक्षिप्तो को राज्य मानसीक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेन्दरी बिलासपुर में बेहतर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उक्त सराहनीय कार्य में थाना पंण्डरिया प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। क्षेत्रवासियों के द्वारा पंण्डरिया पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे, अभियान की अत्यंत सराहना की जा रही है। साथ ही मानसीक रूप से अस्वस्थ मरीजों के परिजनो द्वारा पंडरिया पुलिस को भावुक होकर नम आंखो से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री आ रहे है विधानसभा पंडरिया , लोगों के बीच जुड़ाव को लेकर प्रयास

hindmedianews

आधार कार्ड अपडेट कराने नए निर्देश जारी…

Chunesh Sahu

शेर को भी लगती हैं गर्मी, देखो गर्मी से बचाव के लिए क्या कर रहा है उपाय पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है जिसका असर आम जनजीवन पर जबरदस्त पड़ रहा है

Sakshi Bansod

उद्योगपति क्या जानेंगे किसानों की दु:ख, दर्द और पीड़ा ? कांग्रेस की वापसी होते ही कर्जा माफी पहली प्राथमिकता – नीलकंठ

hindmedianews

दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

hindmedianews

भारी संख्या में कांग्रेस का हाथ थाम रहे जनता, अकबर भाई की बढ़ रही चाहने वालों की संख्या

hindmedianews