
जिले के मलाइडबरी निवासी विनोद टेम्बुकर सुपुत्र श्री शत्रुहन टेम्बुकर आशा बाई टेम्बुकर को राष्ट्रीय प्रेरणादूत अवार्ड से के सम्मानित किया जाएगा। विनोद टेम्बुकर को युवकों की सामाजिक संस्था फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने 3 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष देश के अलग अलग राज्य के सिर्फ 30 युवकों को यह सामान दिया जाता है। समाज सेवा के अलग अलग क्षेत्रो में निःस्वार्थ भाव सेवा कार्य करने हेतु इन्हें छत्तीसगढ़ से आमन्त्रित किया गया। विनोद टेम्बुकर को यह पुरस्कार उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य महिला शसक्तीकरण , कोरोना जागरुकता, गांव गांव में बच्चों को पढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण केन्द्र सरकार द्वारा चलाए गए टीकाकरण, रक्तदान अभियान, सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदान जागरुकता अभियान आदि सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाएगा।

विनोद टेम्बुकर दिग्विजय कॉलेज के राष्ट्रिय सेवा योजना इकाई 1 का स्वयंसेवक है कॉलेज में भी समाज सेवक क्षेत्र में जाने जाते है एवं विशेष प्रोग्रामो में भी अपना योगदान देते है और निःस्वार्थभाव से सेवा कार्य करते है। साथ ही साथ वर्तमान में चल रहे अभी जान जागरूकता अभियान रोको टोको के माध्यम से पुनः जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इससे पहले कोविड दूसरे लहरे में 3 महीने घर से बहार रहकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोविड से घिरे लोगो की मदद करने और वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान रोको टोको भी उस समय संचलित किये। जरूरतमन्द को खाना सब्जी व्यवस्था करवाना इत्यादि समाज सेवा में हमेशा योगदान देते है।





