hindmedianews
Breaking News
अन्य

जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद में भी भागीदारी अत्यंत आवश्यक: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद में भी भागीदारी अत्यंत आवश्यक: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में आयोजित फुटबाॅल फाॅर स्कूल प्रोग्राम में स्कूली विद्यार्थियों को फुटबाॅल वितरण किया गया 

 

कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय के अटल टिकरिंग लैब, स्मार्ट क्लास आदि विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बालोद, 12 फरवरी 2026

  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकुद में भी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य होता है, व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास इसके लिए मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक रूप से फिट होना अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में इंटरनेशनल फेडरेशन आॅफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) द्वारा आयोजित फुटबाॅल फाॅर स्कूल प्रोग्राम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रही थीं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज देव, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य एनपी नामदेव सहित अन्य अधिकारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अतिथियों के द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को फुटबाॅल भी प्रदान किया गया।  

 इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों को जीवन में खेलों के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्हांेने फुटबाॅल खेल के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फुटबाॅल खेल के माध्यम से खिलाड़ियों में नेतृत्व के गुणों का विकास के साथ-साथ अनुशासन, भाईचारा, संयम आदि उच्च स्तरीय मानवीय गुणों का भी विकास होता है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि इस तरह से फुटबाॅल का खेल हम सभी को जीवन जीने का तरीका सिखाता है। उन्होेंने सभी विद्यार्थियों को पूरे समपर्ण, लगन एवं मनोयोग के साथ विद्या अध्ययन कर जीवन में उपलब्धि हासिल करने की सीख भी दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को खाली समय में शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए खेलों में भी अनिवार्य रूप से भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने विद्यार्थियों को अपने बीच बुलाकर स्नेह एवं आत्मीय दुलार भी दिया।

  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने इंटरनेशनेल फेडरेशन आॅफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) के कार्यों एवं उद्देश्यों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट फुटबाॅल खेल का प्रदर्शन करते हुए आने वाले समय में फीफा में भारत की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अपनी बहुमूल्य योगदान देने को कहा। इस अवसर पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली के प्राचार्य एनपी नामदेव ने आज के इस समारोह में बहुमूल्य उपस्थिति के लिए कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। प्राचार्य श्री नामदेव ने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय के विभिन्न मांगों का त्वरित निराकरण करने के लिए हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अधिकारियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय के अटल टिकरिंग लैब, स्मार्ट क्लास आदि का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य श्री नामदेव एवं शिक्षकों से जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन, भोजन, आवासीय एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अधिकारियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के अपने माता, पिता एवं उनके परिजनों से मुलाकात हेतु निर्मित किए जा रहे निर्माणाधीन विजिटिंग रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को विजिटिंग रूम के निर्माण कार्य में शत प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। 

हिन्द मिडियासे याद राम साहू

संबंधित पोस्ट

मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधा एक सप्ताह के भीतर ठीक करें-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे

hindmedianews

गांजा की बिक्री धड़ल्ले से,महीनों गुजर गए कार्यवाही नहीं

hindmedianews

*समाजसेवा को बनाया जन्मदिन का आधार, भाजपा नेता पुष्पेंद्र चंद्राकर ने वृद्धाश्रम में बांटे कपड़े और मिठाई साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर रही मौजूद*

Chunesh Sahu

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले में 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन* कृषक उन्नति योजना का हुआ शुभारंभ,

Chunesh Sahu

चार माह पहले मृत 3 साल की बच्ची के दफन शव से सिर गायब 

Chunesh Sahu

प्रयागराज महाकुंभ में लगा भीषण जाम, रेंग रही गाड़ियां, 25 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

Sakshi Bansod