hindmedianews
Breaking News
अन्य

गुंडरदेही क्रिकेट लीग का भव्य ऑक्शन संपन्न, 10 टीमों का गठ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

गुंडरदेही क्रिकेट लीग का भव्य ऑक्शन संपन्न, 10 टीमों का गठन

 

गुंडरदेही, 20 जनवरी 2026: गुंडरदेही में क्रिकेट के जश्न की शानदार शुरुआत हुई। गुंडरदेही क्रिकेट लीग (GCL) का भव्य ऑक्शन 19 जनवरी को जैन भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी यादव एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेश बाफना की गरिमामयी उपस्थिति रही।लगभग 200 खिलाड़ियों में से चयन कर 10 टीमों का गठन किया गया। ये टीमें अब खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। आयोजन को सफल बनाने में बल्लभ बाफना, मितेश जैन, हितेश देवांगन, पंकज तातेड़, नवीन नस्तवाल, कमल तातेड़, अजय लक्की यादव, गगन जैन, समकित जैन, आलोक देशलेहरा, जयंत भंसाली, अंकित देशलेहरा एवं विश्वविजित सरकार सहित पूरी समिति का सराहनीय योगदान रहा।मंच संचालन गगन जैन ने किया, जबकि एंकर उत्सव जैन ने ऑक्शन में जोश भर दिया। खिलाड़ियों के बीच उत्साह चरम पर रहा। अब 27 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक क्रिकेट का असली रोमांच मैदान में दिखेगा। स्थानीय क्रिकेट प्रेमी लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

hindmedianews

*धमतरी जिले में सौर सुजला योजना – किसानों की खुशहाली का नया सूरज*

Chunesh Sahu

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए चयन समिति द्वारा लिया गया साक्षात्कार।

hindmedianews

सामुदायिक पुलिसिंग को नई मजबूती: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह पहुंचे सुदूर वनांचल ग्राम बेंदा, ग्रामीणों और बच्चों से किया सीधा संवाद

Sakshi Bansod

फिर एक बेटी की अस्मत लूटने की कोशिश, FIR दर्ज~ कुकदुर थाना का मामला

hindmedianews

*सर्व यादव युवा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न*

Chunesh Sahu