hindmedianews
Breaking News
अन्य

अज़ीम प्रेमजी स्कूल शंकरदाह में हुआ अंतर शालेय संगीत समारोह “स्वरा” का आयोजन, सुर और ताल से विद्यार्थियों ने सबका मन मोहा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

अज़ीम प्रेमजी स्कूल शंकरदाह में हुआ अंतर शालेय संगीत समारोह “स्वरा” का आयोजन,

सुर और ताल से विद्यार्थियों ने सबका मन मोहा

 ग्राम शंकरदाह स्थित अज़ीम प्रेमजी हाई स्कूल में शनिवार दिनांक 17 जनवरी 2026 को अंतर शालेय संगीत समारोह “स्वरा” का आयोजन हुआ। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने शास्त्रीय गायन, लोकगीत, देशभक्ति गीतों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना एवं उनके कौशल को प्रोत्साहित करना था। अंतर शालेय संगीत समारोह में अज़ीम प्रेमजी स्कूल के साथ एजेक्ट फाउंडेशन धमतरी, केन्द्रीय विद्यालय धमतरी, केन्द्रीय विद्यालय कुरुद, देलही पब्लिक स्कूल धमतरी, विद्या कुंज स्कूल धमतरी, सैंट ज़ेवियर स्कूल धमतरी, नूतन इंग्लिश मीडियम स्कूल धमतरी, पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला अरौद मगरलोड, शासकीय माध्यमिक शाला भोथली, सरस्वती शिशु मंदिर आमातालाब के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।

 कार्यक्रम की शुरुआत अज़ीम प्रेमजी स्कूल के म्यूजिक क्लब के विद्यार्थियों द्वारा “आएगा नया ज़माना आएगा” समूह गायन से हुई। इसके बाद केन्द्रीय विद्यालय धमतरी की कक्षा-6 की छात्रा अनुशिवा ने “मधुबन खुशबू देता है” एकल गीत द्वारा सभी का मन मोह लिया।

सरस्वती शिशु मंदिर आमातालाब के विद्यार्थियों ने “कितना सुंदर देश हमारा” समूह गीत से सभी को देशभक्ति से भर दिया। अज़ीम प्रेमजी स्कूल के भीम ने छत्तीसगढ़ी एकल गीत “माटी होहि तोर चोला” गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में लोक संगीत से समा बांध दिया। देलही पब्लिक स्कूल धमतरी की आराध्या जैन, काव्या नाहर, मौली गोलछा,आन्या लुनावत ने समूह गीत “एक ज़िंदगी-सौ ख्वाहिशें” समूह गीत से अपनी ख्वाहिशें प्रस्तुत कीं और सभी की खूब तालियाँ बटोरी। सैंट ज़ेवियर स्कूल धमतरी की वेदश्री सोनी ने एकल गीत “जस्ट होल्ड ऑन” प्रस्तुत किया। शासकीय माध्यमिक शाला भोथली की छात्रा उषा यादव ने एकल गीत “मनुष्य जनम अनमोल रे” भजन की प्रस्तुति दी। नूतन इंग्लिश मीडियम स्कूल धमतरी की छात्रा समूह प्रियंका सोनकर, ट्विनकल ध्रुव, भूमिका प्रधान, प्रांजल द्विवेदी, येश्रीया साहू ने समूह गीत “आगे बढ़ने का इरादा” प्रेरणादायी गीत से सभी को मोहित कर दिया। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला अरौद मगरलोड के छात्रों ने समूह देश भक्ति गीत “अमर शहीदों का चारण” गाकर सभी को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। विद्या कुंज धमतरी के छात्र शुभ अंकारे ने एकल गीत “ज़िंदगी प्यार का गीत है” की शानदार प्रस्तुति दी। एजेक्ट फाउंडेशन धमतरी की छात्राएँ दामिनी सोनकर, जयश्री सोनकर, पूजा मरकाम, राखी, राधा ने समूह गीत “जीना इसी का नाम है” गीत से जीवन के सार, दूसरों की मदद करने और प्यार बांटने की प्रेरणा दी। केन्द्रीय विद्यालय कुरुद के हिमांश कुमार ने एकल गीत “पाएगा जो लक्ष्य है तेरा” गीत से सभी को उत्साह से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा को सुनकर सभी पालकों के मन प्रफुल्लित हो गए।

 कार्यक्रम के अंत में बांसुरी वादक गगन यादव ने बांसुरी वादन से सभी के मन को तरोताज़ा कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पालकों, शिक्षकों ने सभी की भूरि-भूरि की और दिल खोलकर तालियाँ बजाकर विद्यार्थियों का अभिवादन किया। 

 कार्यक्रम में अज़ीम प्रेमजी स्कूल के विद्यार्थी, पालकगण, शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण, उल्लेखित स्कूल के शिक्षकगण की विशेष उपस्थिति रही।

 

 

चुनेश साहू 9111988965

7049466638

संबंधित पोस्ट

विभिन्न गांवों के मातर महोत्सव में शामिल हुए पुष्पेंद्र चंद्राकर, संस्कृति और परंपरा का दिखा संगम*

Chunesh Sahu

अंतर विभागीय लीड एजेंसी के अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा कबीरधाम जिले के ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण

Sakshi Bansod

खुशबू साहू को मिला मिसेज बालोद का अवॉर्ड ,ब्यूटीशियन टीम ने मेकअप में दिखाया कमाल

Chunesh Sahu

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोराताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत पुलिस जवान को दिए श्रद्धांजलि

hindmedianews

*छाती में औद्योगिक केंद्र,जिला अस्पताल का उन्नयन,गंगरेल और नगरी के लिए मार्ग जैसी बड़ी सौगातों से धमतरी भी अब दौड़ेगा विकास की पटरी में – रंजना साहू

Chunesh Sahu

किसानो से औने-पौने दामों पर धान खरीद कर कोचिए हो रहे हैं मालामाल. बेखबर प्रशासन..

Chunesh Sahu