hindmedianews
Breaking News
अन्य

नौ कॉलेज की महिला खिलाड़ियों ने दिखाई खो- खो के प्रतिभा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नौ कॉलेज की महिला खिलाड़ियों ने दिखाई खो- खो के प्रतिभ

 

बालोद। उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में सेक्टर स्तरीय महिला खो- खो प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज बालोद में हुआ। प्रतियोगिता में दुर्ग सेक्टर के कुल 9 कॉलेज की खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर व टॉस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ जे के खलखो, क्रीड़ा अधिकारी मनीष टोप्पो सहित विभिन्न कॉलेजों के क्रीड़ाधिकारी व खिलाड़ी शामिल हुए।

    दुर्ग सेक्टर स्तरीय महिला खो खो प्रतियोगिता में बालोद कॉलेज सहित दुर्ग सेक्टर के नौ कॉलेज शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग, शासकीय नवीन महाविद्यालय खेरथा, शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद, महिला महाविद्यालय सेक्टर 9, शासकीय नवीन महिला कॉलेज बालोद, शासकीय पीजी कॉलेज भिलाई 3, शासकीय कॉलेज नवागढ़, शासकीय पीजी कॉलेज बेमेतरा, शासकीय पीजी कॉलेज उतई के खिलाड़ी शामिल हुए। उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में नगर पालिका वालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल को खेल भावना से खेलें। हार जीत की चिंता किए बगैर आगे निरंतर बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि शिक्षा अर्जन के समय खेल महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इससे न केवल हमारा व्यक्तित्व बल्कि चारित्रिक निर्माण भी होता है। प्राचार्य डॉ जे के खलखो ने कहा कि घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज खेल सहित अन्य क्षेत्रों में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। कॉलेज के स्टाफ हर गतिविधियों में बच्चों को अधिक से अधिक भाग लेने प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर डॉ नरेश घर दीवान, डॉक्टर रमेश त्रिपाठी, डॉ यशवंत देशमुख, दुर्गा प्रसाद चंदेल, लोकेश्वर ठाकुर, मणि शंकर, शिल्पा देवांगन, लक्ष्मेंद्र कुलदीप सहित अनेक महाविद्यालय के प्रोफेसर उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

जिले में बालवाड़ी संचालन की तैयारी प्रारंभ

hindmedianews

जिला भाजपा कार्यालय मे पौधा लगाकर प्रारम्भ हुआ प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ हरित प्रदेश अभियान.

Chunesh Sahu

*जिला केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नरेश यदु का बालोद में भव्य स्वागत, धान खरीदी और उठाव की स्थिति पर ली बैठक*

Chunesh Sahu

जिले सहित पूरे देश प्रदेश के मंदिरों में जले आस्था के ज्योत,, जय माँ जगदम्बा जन सेवा समिति जगतरा मंदिर में 155, ज्योत 

Chunesh Sahu

*राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर अंतर महाविद्यालय कार्यक्रम का अयोजन….*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu