विभाग में दबी जुबान चर्चा: छठवें अभ्यर्थी का  डिमांड ज्यादा  पर फेल हुए भाई; EOW की धमतरी में दबिश संभव

रायपुर आरआई प्रमोशन घोटाले के तार अब धमतरी जिले से भी जुड़ते दिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस परीक्षा में धमतरी में कार्यरत 5 पटवारियों का चयन हुआ था। साथ ही, एक पटवारी ने अपने भाई के साथ आगे-पीछे बैठकर एक ही केंद्र में परीक्षा दी थी। विभाग के लोगों के बीच दबे पांव चर्चा है कि सौदे के मुताबिक अधिक राशि की मांग पूरी न होने पर दोनों भाइयों को राजस्व निरीक्षक भर्ती में पास नहीं किया गया। इन पांचों पटवारियों के भर्ती घोटाले में शामिल होने की चर्चा है। अब देखने वाली बात यह है कि EOW की जांच टीम कब तक धमतरी में दबिश देती है, जहां अनियमितताओं के महत्वपूर्ण सबूत मिल सकते हैं।